REWA : भगवान महावीर की जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा, अहिंसा मय जैन धर्म की जय हो के लगे नारे

 

रीवा। भगवान महावीर की 2621वीं जयंती श्रद्धा के साथ नगर में सोमवार को मनाई गई। इस पर्व पर जैन समाज ने झांकी और शोभायात्रा निकालकर भगवान महावीर को याद किया। कटरा स्थित श्री दिगम्बर जैन

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकली, जो किला मार्ग, घोड़ा चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए वापस कटरा जैन मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बालिका मंडल, महिला मंडल व युवा मंडल के सदस्य शामिल हुए। बताया गया कि पहले दिन पूजा- अर्चना के बाद नवग्रह विधान विश्व शांति के लिए आयोजित हुआ। तत्पश्चात प्रवचन कार्यक्रम व संगीत मंडली का भजन संध्या कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिन सोमवार को

शोभायात्रा का अभिवादन नगरवासियों ने किया। शोभायात्रा में अंहिसा मय जैन धर्म की जय हो के नारे गुंजायमान होते रहे। शाम 7 बजे संयम स्वर्ण कीर्ति स्तम्भ अस्पताल चौराहे में महाआरती का आयोजन किया गया महाआरती के उपरांत कटरा मंदिर में भजन संध्या व अंत्याक्षरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जैन समाज के सभी लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा में पैदल व दो पहिया वाहनों में भी लोग शामिल हुए। अश्वारोही धर्म पताका शोभायात्रा की अगुवाई करती रही, जिसमें जियो और जीने दो का नारा समाज के लोगों ने बुलंद किया सकल समाज जैन दर्शन के गणवेश में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सम्मलित हुए। गाजे- बाजे के साथ नाचते-झूमते श्रद्धालु पूरी शोभायात्रा में तनमय से जुटे रहे।