Rewa collector Pratibha Pal के एक्शन से मचा हड़कंप, आबकारी विभाग के SI को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

 

Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी को लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने कम्पोजिट मदिरा दुकान रतहरा द्वारा एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय करने पर भी टेस्ट परचेस की कार्यावाही नहीं की।

बता दें की आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के द्वारा लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण कम्पोजिट मदिरा दुकान द्वारा लगातार एमआरपी से अधिक मूल्य पर मदिरा का विक्रय किया जाता रहा। जानकारी अनुसार के अनुसार इस पर संभागीय उड़नदस्ता दल के आबकारी उपायुक्त अनिल जैन द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर की संज्ञान में लाया गया इस पर आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी।