Amazon के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी : दस हज़ार से ज्यादा कर्मचारी हो सकते है बर्खास्त
Nov 15, 2022, 12:06 IST
नई दिल्ली. ट्विटर (twitter) खरीदने के बाद एलन मस्क (elon mask) ने कंपनी से आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद मेटा और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी (Meta and Microsoft Company) में बड़े स्तर पर छंटनी की गई है। अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (e-commerce website amazon) अपने यहां से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकालने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी के पिछले कुछ महीने प्रोफिटेबल (profitable) नहीं रहे है। अगर छंटनी की यही संख्या रहती है तो अमेजन के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स (new York Times) की रिपोर्ट के अनुसार, जिन विभागों में नौकरी में कटौती होगी। उनमें अमेजन का डिवाइस संगठन, उसका रिटेल डिवीजन और मानव संसाधन विभाग (Retail Division and HR Department) शामिल है। इसी हफ्ते कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है।
<br />
वॉल स्ट्रीट जर्नल (wall street journal) के मुताबिक अमेजन इंक (Amazon Inc) अपने उन व्यवसायों की समीक्षा कर रहा है, जिससे उसे कमाई नहीं हो पा रही है। इसमें डिवाइस यूनिट और वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा (Device unit and voice assistant Alexa) शामिल है। सूत्रों के अनुसार अमेज़न कंपनी (amazon company) की बिक्री घटती जा रही है, जिसके कारण कंपनी पर लागत कम करने का दबाव बढ़ रहा है। अमेज़न के पास 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 1,608,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी है।
अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी
बताया जा रहा है कि अमेजन में कर्मचारियों की छंटनी की कुल संख्या 10,000 के आसपास रहती है। अगर ऐसा होता है तो यह अमेजन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 1.6 मिलियन(1.6 million) से अधिक को रोजगार देती है। जिसमें कंपनी सिर्फ 1 प्रतिशत कर्मचारी को निकालने जा रहा है। छंटनी के ऐलान के बाद कंपनी के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने अपने शेयर का लगभग 40 फीसदी हिस्सा खो दिया है।
ट्विटर, मेटा ने भी की छंटनी
आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर व फेसबुक (twitter and facebook) ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुका है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agarwal) सहित कई अधिकारियों को कंपनी से निकाल दिया। इसके अलावा फेसबुक (facebook) से भी कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। मेटा ने करीब 11,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।