भोपाल वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा: 24 से 27 जनवरी तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आगरा-झांसी के यात्रियों को भी मिलेगी राहत! कंफर्म सीट के साथ करें 26 जनवरी का सफर!

 
ghgh

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल-हजरत निजामुद्दीन-भोपाल स्पेशल ट्रेन के संचालन का ऐलान किया है। यह ट्रेन कुल 02-02 फेरे (ट्रिप्स) लगाएगी, जिससे भोपाल, झांसी और आगरा रूट के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

ट्रेन का समय और शेड्यूल 

  • गाड़ी संख्या 02155 (भोपाल से दिल्ली): यह ट्रेन 24 और 26 जनवरी को भोपाल स्टेशन से रात 08:00 बजे रवाना होगी। बीना, झांसी और आगरा होते हुए यह अगले दिन सुबह 07:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02156 (दिल्ली से भोपाल): वापसी में यह ट्रेन 25 और 27 जनवरी को निजामुद्दीन से दोपहर 12:00 बजे चलेगी और रात 00:25 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव 

सफर के दौरान यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:

  • बीना
  • वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी
  • आगरा कैंट
  • मथुरा

कोच और आधुनिक सुविधाएं 
इस ट्रेन को आधुनिक LHB कोच के साथ चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे:

  • AC कोच: 05 तृतीय वातानुकूलित (3AC) और 02 इकोनॉमी कोच।
  • स्लीपर और जनरल: 05 स्लीपर क्लास और 04 सामान्य श्रेणी के कोच।

रेलवे की सलाह 

  • रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि त्योहार और राष्ट्रीय पर्व के दौरान होने वाली भीड़ से बचने के लिए वे इस स्पेशल सुविधा का लाभ उठाएं। सटीक समय सारणी और टिकट बुकिंग के लिए यात्री NTEAS, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं।

Related Topics

Latest News