Annu Kapoor Health Update : जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर सीने में दर्द होने से हॉस्पिटल में एडमिट : जानिए कैसी है हालत

 
image

Annu Kapoor Health Update: जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर (annu kapoor) के फैंस के लिए बुरी खबर है। अन्नू कपूर सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है। अभिनेता रिकवर कर रहे हैं।

अब बेहतर है अन्नू कपूर की तबीयत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अन्नू कपूर को गुरुवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया कि अभिनेता को चेस्ट प्रॉब्लम (की वजह से एडमिट कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और रिकवर हो रहे हैं।

स्टेज आर्टिस्ट से करियर की शुरुआत
अन्नू कपूर ने करियर की शुरुआत 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट की थी। अन्नू अभिनेता होने के साथ गायक, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और एंकर भी रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

रेडियो शो से हुए मशहूर
अभिनेता 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो करते हैं। यह डेली शो है। जिसकी टैगलाइन 'फिल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां' हैं।

Related Topics

Latest News