bhojpuri film industry की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
image

RNM DESK, Akanksha Dubey : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह सारनाथ इलाके में अपने होटल के कमरे में लटकी मिली थी। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला से डेब्यू किया था। उन्हें मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर और फाइटर किंग जैसी भोजपुरी फिल्मों में देखा गया था।

कमरे में मिला शव

बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आंकाक्षा दुबे का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लग नहीं रहा है कि वह ऐसा कदम उठाने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आकांक्षा अपने म्यूजिक वीडियो के लिए भी जानी जाती थीं। वह अपनी आने वाली फिल्म नायक की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस थीं जिन्होंने करीब 50-60 सुपरहिट म्यूजिक एल्बम दिए हैं। वह समर सिंह, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और प्रदीप पांडे समेत कई सितारों के साथ नजर आईं। हालांकि एक्ट्रेस ने आत्महत्या किन कारणों से की इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस उनके सेट पर फाल्गुन के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

image

आकांक्षा दुबे ब्वॉयफ्रेंड
आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात की जाए तो उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम समर सिंह है जोकि भोजपुरी के फेमस गायक है। वह उनके साथ कई गानों में नजर भी आ चुकी है। एक पोस्ट में उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन समर को टैग करके उन्हें बधाई दी
थी। इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही फैंस की कमेंट को पढ़कर पता चलता है दोनों के बीच हाल के दिनों में तनातनी थी। इसके चलते दोनों एक-दूसरे की पोस्ट में भी कम नजर आने लगे थे। आकांक्षा सिंह की आत्महत्या के कारण यह भी एक कारण माना जा रहा है और लोग समर सिंह को इसके लिए भी दोष दे रहे है।

आकांक्षा दुबे टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हुई
आकांक्षा दुबे टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हुई। उन्होंने अपना करियर एक्टिंग और डांस वीडियो के माध्यम से शुरू किया था, जिन्हें वह पब्लिश करके इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। इससे उनकी वीडियो वायरल होने लगी और इंस्टाग्राम पर देखते-देखते उनके 17 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़ी चीजों के बारे में व्लोगिंग करती थी। 2016 में उन्होंने अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया था।

Related Topics

Latest News