Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में चली दनादन गोलिया : कहा- अभी तो तुम्हें ट्रेलर दिखाया है ....
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान { salman khan} पर एक बार फिर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है. दो अज्ञात बाइकसवारों ने रविवार तड़के 4.50 बजे एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की. 5 राउंड फायरिंग में 1 गोली नीचे गिरी. बाकी की 3 दीवार पर और एक गोली बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है. सलमान और उनका परिवार बिल्कुल ठीक है. मगर इस घटना ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
हर कोई सलमान को लेकर परेशान हो रहा है. फिल्मों और राजनीतिक जगत से एक्टर के करीबी लोग उनके घर मिलने पहुंच रहे हैं. इस पूरी घटना पर सलमान ने तो अभी तक कुछ नहीं बोला है. लेकिन उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन आया है. उन्होंने फैंस को परेशान ना होने को कहा है.

किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?
सलमान के घर पर हुई फायरिंग को लेकर एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है. इसे अनमोल बिश्नोई के अकाउंट से किया गया है. दावा है गैलेक्सी अपार्टमेंट पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने फायरिंग करवाई है. हालांकि आज तक इसकी पुष्टि नहीं करता है. पोस्ट में लिखा है- हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी. और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं. बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, रोहित गोदारा ग्रुप.
सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
रविवार को हुई फायरिंग के बाद से सलमान की सुरक्षा और भी चौकस कर दी गई है. गैंगस्टर्स लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ बीते कई सालों से सलमान पर अटैक की कोशिश में लगे हैं. एक बार तो उन्होंने रेकी कर हत्या की पूरी साजिश कर ली थी. लेकिन आखिरी मौके पर पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया था, जिसे सलमान की सुपारी दी गई थी. काला हिरण शिकार मामले में जबसे सलमान का नाम सामने आया है लॉरेंस उनके पीछे पड़ा है. उसका कहना है सलमान को मारना उसकी जिंदगी का लक्ष्य है.