gangster Goldy Brar की चेतावनी : बोला- मौका मिलेगा, सलमान को जरूर मारेंगे

 
image

भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Most wanted gangster Satwinder Singh aka Goldie Brar) ने एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Bollywood star Salman Khan) को मारने के बात कही है। उसे इंडिया टुडे (india today) को दिए अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू (exclusive interview) में कहा कि सलमान खान (salman khan) उसके टारगेट पर हैं और जब भी मौका मिलेगा उन्हें मार डालेगा। इससे पहले भी उसने सलमान खान (salman khan) को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस (maharashtra police) ने भी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई हुई है।

जी हां, यहां बात हो रही है सिंगर मूसेवाला (Singer Moosewala) के सनसनीखेज मर्डर के आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Most wanted gangster Satwinder Singh aka Goldie Brar) की। उसने एक नेशनल न्यूज चैनल से बातचीत में मूसेवाला के मर्डर में अपना हाथ होने की बात कबूल की है। उसका कहना है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी हमारे टारगेट पर है।

गोल्डी बराड़ बोला- मौका मिलेगा, सलमान को जरूर मारेंगे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (punjabi singer sidhu moosewala murder case) में मोस्ट वांडेट गोल्डी बराड़ ने आज तक न्यूज चैनल (aaj tak channel) से फोन कॉल पर चर्चा में स्वीकार किया है कि उसी ने मूसेवाला की हत्या करवाई है। उसने बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान के भी टारगेट पर होने का खुलासा किया है। उसने कहना है कि जब भी मौका मिलेगा सलमान को जरूर मारेंगे। उसने स्पष्ट किया है कि वो खालिस्तान का सपोर्ट नहीं करता और उसकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी कोई संबंध नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से बातचीत होने की बात कुबूल की है। उसने ड्रग्स के कारोबार में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

दरअसल, 'इंडिया टुडे' को दिए गए इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने कहा कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है और सलमान खान ने काले हिरण की हत्या कर बिश्नोई समाज का अपमान किया है। उसने कहा कि भाईसाहब (लॉरेंस विश्नोई) ने सलमान खान से इस मामले में माफी मांगने को कहा था लेकिन उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी। वह हमारे टारगेट पर हैं और जब भी मौका मिलेगा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। गोल्डी ने अपने खालिस्तानी कनेक्शन को लेकर कहा कि उसका गैंग खालिस्तान के विचारधारा से प्रभावित नहीं है और ना ही उन्हें समर्थन देता है। इसके अलावा उसने आईएसआई से कनेक्शन की बात को भी नकार दिया है।

इन वजहों से की गई मूसेवाला की हत्या

गोल्डी ने बताया कि मूसेवाला की हत्या मिलजुलकर की गई है। बहुत कुर्बानी के बाद, बहुत भाइयों की कुर्बानी के बाद भाईचारा जुड़ा। जो किया है सारा भाईचारे से किया गया है। मैं अकेला कुछ नहीं हूं करने वाला। सारे भाइयों ने मिलकर किया है जी। मूसेवाला की हत्या के पीछे कई कारण हैं कि वो अंहकारी था, बिगड़ा हुआ था। उसके पास पैसा जरूरत से ज्यादा था, पॉलिटिकल पावर, पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी। वो इसका  मिसयूज कर रहा था। उसको सबक सिखाना जरूरी था, इसलिए उसको सबक सिखा दिया। उसने हमारे कुछ पर्सनल ऐसे नुकसान किए हैं, इसमें वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा जो माफी के लायक नहीं थीं। उसे जो सजा देनी थी हमने दे दी। जब एक अमीर जिसकी करोड़ों की मंथली इनकम है, जिसके साथ SSP, DGP उठते-बैठते हैं, जिसकी ऊपर तक पहुंच है, ऐसे में अपने को कोर्ट से क्या इंसाफ मिलता? इसलिए हमने मिलकर खुद न्याय कर दिया।

काला हिरण से बिश्नोई समाज का कनेक्शन

आतंकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का संबंध बिश्नोई समाज से है। जो मूलतः जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से ताल्लुक रखता है। ये समाज प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है। बिश्नोई समाज में जानवर को भगवान तुल्य माना जाता है और खासकर हिरण। इसलिए इस समाज के लोग हिरण और अन्य पशुओं के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। वे काले हिरण की पूजा करते हैं। दरअसल, ये लोग हिरण को भगवान की तरह मानते हैं और इसका संरक्षण करते हैं। राजस्थान के कुछ गांवों में आज भी महिलाएं हिरण के बच्चों को अपना दूध पिलाती हैं। कुछ साल पहले एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें एक महिला हिरण के बच्चे को अपना दूध पिला रही थी।

Related Topics

Latest News