Users Said : दोबारा शादी करने पर इस तरह ट्रोल हुए मिस्टर एंड मिसेज पांड्या, यूजर्स के कमैंट्स देख उड़ जायेगे होश ..
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Cricketer Hardik Pandya and actress Natasha Stankovic) ने वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके क्रिश्चियन रीति-रिवाज (Christian customs) से शादी की। दोनों कानूनी तौर पर पहले से ही शादीशुदा हैं लेकिन अब दोबारा पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
आज यानी 15 फरवरी को दोनों हिंदू धर्म के अनुसार शादी करेंगे। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स (SOCIAL MEDIA USERS) को हार्दिक और नताशा की दूसरी बार शादी करना रास नहीं आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि जब एक बार शादी हो गई थी तो ये दिखावा करने की क्या जरूरत थी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि जब आदमी के पास ज्यादे पैसा हो जाता है तो वो खर्च करने के बहाने ढूंढने लगता है।
इस तरह ट्रोल हुए मिस्टर एंड मिसेज पांड्या..
एक ने लिखा- 'जब आपके पास जरूरत से ज्यादा पैसा हो तो यही होता है।'
एक यूजर ने हार्दिक और नताशा को शादी में खर्च हुए पैसों को शहीद जवानों को देने की नसीहत दे डाली।
एक और यूजर ने हार्दिक और नताशा की शादी वाली वीडियो पर लिखा, 'पैसा हो तो कहां बर्बाद करें'
एक यूजर ने हार्दिक-नताशा की शादी पर हैरानी जताते हुए कहा कि क्या अब तक इन लोगों की शादी नहीं हुई थी।
पहले से था धूमधाम से शादी करने का विचार
हार्दिक और नताशा काफी पहले से ही धूमधाम से शादी करना चाहते हैं। उनके एक करीबी ने मीडिया को बताया, 'दोनों ने कोर्ट में शादी की थी, सब कुछ बहुत जल्दबाजी में हो गया था। उनके दिमाग में काफी पहले से एक ग्रैंड वेडिंग करने का विचार था। अब वो इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।'
31 मई 2020 को दोनों ने गुपचुप कर ली थी शादी
नताशा और हार्दिक ने कोविड के समय चोरी-छिपे शादी की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने 31 मई, 2020 को बिना दुनिया को बताए शादी की थी। जुलाई 2020 में उनके घर बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म की सूचना खुद हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। कानूनी तौर पर दोनों शादीशुदा हैं लेकिन अब वो चाहते हैं कि धूमधाम से सभी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोबारा शादी की जाए।
हार्दिक और नताशा की मुलाकात मुंबई के क्लब में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और आगे जाकर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। जब हार्दिक करियर के बुरे फेज में चल रहे थे तब नताशा ने उनका काफी सपोर्ट किया था। जनवरी 2020 में दुबई में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और ऑफिशियली इंगेज हो गए।
कौन हैं नताशा स्टेनकोविक?
नताशा स्टेनकोविक का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म सत्याग्रह थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 8 और नच बलिए 9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।