Akshay Kumar का पत्ता साफ़,सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई राउडी राठौड़ 2
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। यहां तक की साउथ फिल्मों की रीमेक्स भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आ रही हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में बिजी दिखाई दे रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राउडी राठौड़ के मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। फिल्म राउडी राठौड़ में अक्षय कुमार डबल रोल में दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि राउडी राठौड़ के मेकर्स ने सीक्वल के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से बात की है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई राउडी राठौड़ 2:
फिल्म राउडी राठौड़ 2 (Rowdy Rathore 2) से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'निर्माता सबीना खान काफी समय से राउडी राठौड़ 2 बनाने की प्लानिंग कर रही थीं। ऐसा लग रहा है कि उनका सपना साकार होने वाला है। सबीना ने राउडी राठौड़ 2 का आइडिया लॉक कर लिया है और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात कर रही हैं। राउडी राठौड़ 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज पूरी करने में व्यस्त हैं।'
ALSO : 30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा', सलमान खान को फोन पर फिर से मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म राउडी राठौड़ 2 का निर्माण सबीना खान किसी बड़े बैनर और संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर करेंगी। सूत्र के अनुसार, 'फिल्म राउडी राठौड़ 2 के मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि वो इसकी शूटिंग अगले 2 महीनों में शुरू कर दें। इन दिनों मेकर्स फिल्म की कास्टिंग में व्यस्त हैं। राउडी राठौड़ 2 डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स कई लोगों से चर्चा कर रहे हैं। हो सकता है कि सबीना खान जल्द ही राउडी राठौड़ 2 का ऐलान कर दें।' वैसे आपको राउडी राठौड़ 2 के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा सही च्वाइस लगते हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।