Salman Khan vs gangster Lawrence Bishnoi : सलमान खान की जान पर मंडरा रहा खतरा, वायरल हुआ सलमान का ये वीडियो ...
Salman Khan vs Lawrence bishnoi : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। भाईजान की यह फिल्म 21 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते कई दिनों से सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘भाईजान’ को मारने की धमकी दी है। लॉरेंस बिश्नोई से साफ कर दिया था कि उसकी जिंदगी का आखिरी मकसद अब सलमान खान को मारना ही है। सलमान खान ने इस पूरे मामले में अभी तक चुप्पी साधी हुई थी, हालांकि अब पहली बार ‘भाईजान ने इन धमकियों पर रिएक्ट किया है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार (Gangster Lawrence Bishnoi and Goldie Brar) से मिल रही इन धमकियों पर सलमान खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिएक्ट किया है। जिसके बाद सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, आइए एक बार इसपर नजर डालते हैं।
किसी का भाई किसी की जान की प्रमोशन के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि वह पूरे देश के भाई जान है, तो आपको जो धमकियां मिल रही हैं उसपर क्या कहना चाहेंगे? जिस पर रिएक्ट करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘हम पूरे इंडिया के भाई नहीं है, कई लोगों की जान भी हैं। हम भाई सिर्फ उनके लिए हैं जो भाई है, और उन लड़कियों के लिए जिन्हें हम बहन बनाना चाहते हैं।’ सलमान खान का यह सैवेज रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
जान से मारने की मिली धमकी
सलमान खान के बारे में बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘सलमान खान को हमारे मंदिर में आकर पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए, अगर मेरे लोग उसे माफ कर देंगे, तो मैं भी सलमान को माफ कर सकता हूं।’ इसके साथ ही बिश्नोई ने कहा था कि बचपन से सलमान को मारना ही उनका आखिरी मकसद है।