upcoming movie pathan : शाहरुख खान कहीं मिल गया, तो मैं चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा : महंत परमहंस दास
इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका (Shahrukh Khan and Deepika) की अपकमिंग फिल्म पठान (upcoming movie pathan) खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब ‘पठान’ को लेकर ‘अयोध्या के संत’ ने शाहरुख खान को धमकी दी है। शाहरुख खान की फिल्म पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज (beshram rang release) हुआ जिसे लेकर बवाल शुरू हो गया। गाने को हटाने की मांग को लेकर NHRC में याचिका दी गई थी। अब ‘पठान’ को लेकर ‘अयोध्या के संत’ ने शाहरुख खान पर बड़ा बयान दिया है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य (Mahant Paramhans Acharya) ने कहा है कि अगर वह कभी शाहरुख खान से मिले तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे।
उनके इस बयान से हाहाकार मच गया है। महंत परमहंस दास का शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान का वीडियो (video) मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (viral video social media) हुआ। उन्होंने कहा कि पठान फिल्म में हमारे भगवा रंग (bhagwa rang) का अपमान किया गया है। इसको लेकर लगातार हमारे सनातन धर्मावलंबी विरोध कर रहे है।
उन्होंने कहा आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है, मैं उसे खोज रहा हूं। अगर फिल्म जिहादी शाहरुख खान (movie jihadi shahrukh khan) कहीं मिल गया, तो मैं उसको जिंदा जला दूंगा। साथ ही परमहंस दास ने यह भी कहा कि अगर जलाने का साहस किसी और ने किया तो उसका मुकदमा मैं खुद लड़ूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि ‘ये एक सोची समझी रणनीति के तहत हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए, पैसा कमाने का लोगों ने धंधा बना लिया है। ये फिल्म जिहाद है यह रणनीति तैयार करके किया जाता है। ‘शाहरुख खान जिस दिन मुझे मिल गया, चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा। मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं। अगर हमसे पहले कोई कोई उसे मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे, तो उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा। यही नहीं तीन खानों को मैंने चिन्हित कर लिया है।’
महंत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ‘पहले शाहरुख खान फिर आमिर खान और उसके बाद सलमान खान, इन सब के लिए सजा-ए-मौत मैंने तय कर ली है।’
इसी के साथ संत परमहंस ने कहा- ‘जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा, अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बह रहा है। इसका रंग भी तो भगवा है, भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता। भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है। स्वाभिमान का प्रतीक है भगवा। भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
इसी के साथ संत ने आगे कहा- ‘शाहरुख खान को मैं तो ढूंढ रहा हूं हमारे बंदे मुंबई में लगे हुए हैं जिस दिन यह मिला उसको मैं जिंदा जला दूंगा। अगर हम से पहले किसी हिंदू शेर ने जला दिया उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा। उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा और कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई।’
उन्होंने कहा ‘मैं चैलेंज करता हूं हलाला पर बनाकर दिखा दे, तीन तलाक पर बनाकर दिखा दे, पैगंबर मोहम्मद की जीवनी पर बना कर दिखा दे। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। केवल इनको पता है हिंदू मानवतावादी है, इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ इसलिए हम सब का सम्मान करते हैं।’
फिल्म पठान के सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। दीपिका पादुकोण के केसरी रंग की बिकिनी पहने पर आपत्ति जताई जा रही है। भगवा रंग के आउटफिट को लेकर राजनेता और दक्षिणपंथी समर्थक विरोध कर रहे हैं।