MP : 67 साल के बुजुर्ग ने 62 साल की वृद्धा से रेप किया : शर्म के कारण किसी को कुछ नहीं बताया, हर दिन करता था आरोपी शोषण : गिरफ्तार

 

MP : 67 साल के बुजुर्ग ने 62 साल की वृद्धा से रेप किया : शर्म के कारण किसी को कुछ नहीं बताया, हर दिन करता था आरोपी शोषण : गिरफ्तार

जबलपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गढ़ा क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने एक वृद्धा के साथ रेप कर दिया। दोनों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है। आरोपी ने वृद्धा को जान से मारने की धमकी भी दी। गढ़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

गढ़ा पुलिस के मुताबिक एक कॉलेज की रिटायर्ड 64 वर्षीय महिलाकर्मी पिछले कुछ समय से गौतम मढिया स्थित एक मकान में किराए से रह रही थी। आरोपी ज्योला सिंह एक दिन वृद्धा के कमरे में गया और उसके साथ रेप किया।

आए दिन वृद्धा के साथ करने लगा था रेप

वृद्धा ने शर्म के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह आए दिन डरा-धमका कर वृद्धा का शोषण करने लगा। आरोपी से परेशान होकर वृद्धा ने गढ़ा थाने में पहुंच कर आपबीती सुनाई और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Topics

Latest News