रीवा नईगढ़ी : पति दो बार अध्यक्ष, अब पत्नी चलाएंगी नगर तो हनुमना में दावेदार का निधन, नगर सेठ का पोता आखिरी विकल्प

 

रीवा नईगढ़ी : पति दो बार अध्यक्ष, अब पत्नी चलाएंगी नगर तो हनुमना में दावेदार का निधन, नगर सेठ का पोता आखिरी विकल्प

रीवा​ जिले में मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना नगर परिषद में वार्ड पार्षद के हार-जीत के परिणाम आने के बाद नगर सरकार बनाने की बिसात बिछने लगी है। अंदर खाने से आ रही खबरों के मुताबिक मऊगंज से भाजपा बृजेश सोनी पर दांव लगाएगी। वहीं नईगढ़ी नगर परिषद में राज परिवार की आरती सिंह का भाजपा की ओर से अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है।

जबकि हनुमना में कांग्रेस ने आशुतोष गुप्ता को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया है। हालांकि पहले यहां अध्यक्ष पद के दावेदार हरिनारायण गुप्ता थे। लेकिन 17 जुलाई को मतगणना के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। वे वार्ड क्रमांक 9 से पार्षदी की हार का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाए थे। ऐसे में नगर सेठ के पोते को कांग्रेस आलाकमान ने हरी झंडी दे दी है।

मऊगंज: 14 वोट से जीतने वाले बृजेश होंगे भाजपा के खेवनहार

मऊगंज की 15 सीटों में से भाजपा ने 9 सीटें जीत ली हैं। ऐसे में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। मऊगंज नगर परिषद में सबसे बड़ी जीत करूणा पटेल को मिली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 356 वोट से हराया है। साथ ही वह लगातार दूसरी बार पार्षद बनी है। फिर भी बीजेपी महज 14 वोट से जीतने वाले बृजेश सोनी को अध्यक्ष पद का दावेदार बना रही है। चर्चा है कि बृजेश सोनी नगर के बड़े व्यापारी है। वे अप्रत्यक्ष प्रणाली में हर प्रकार से चुनाव लड़ने में सक्षम है। ऐसे में भाजपा के बड़े नेता बृजेश के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

नईगढ़ी: पति दो बार अध्यक्ष, अब पत्नी चलाएंगी नगर

नईगढ़ी की 15 सीटों में से भाजपा ने 7 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली हैं। इसके अलावा 3 सीटों पर बसपा, 1 पर आप और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। नगर में चल रही चर्चा के मुताबिक वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद निर्वाचित हुई आरती सिंह नईगढ़ी से भाजपा की प्रबल दावेदार है। दावा है कि उनको 12 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही वह नईगढ़ी राज परिवार की महारानी है। उनके पति हर्षवर्धन सिंह भाजपा की ओर से लगातार दो बार नगर परिषद नईगढ़ी से अध्यक्ष रह चुके है। भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस से लेकर बसपा तक के पार्षद चोरी छिपे क्रॉस वोटिंग करने को तैयार है।

हनुमना: दावेदार का निधन, नगर सेठ का पोता आखिरी विकल्प

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो हनुमना नगर परिषद से अध्यक्ष के दावेदार रहे हरिनारायण गुप्ता का निधन हो गया है। ऐसे में कांग्रेस आला कमान ने वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद बने आशुतोष गुप्ता उर्फ सोनू आखिरी विकल्प बचे है। बता दें कि 38 वर्षीय आशुतोष गुप्ता नगर में दो बार पार्षद रहे व्यंकटेश दास गुप्ता के राजनीतिक वारिस हैं। आशुतोष के दादा रघुनाथ सेठ नगर के मुख्य व्यापारियों में एक है। उन्होंने क्षेत्र के लिए कई बड़े काम किए है।

REWA NEWS MP NEWS TODAY LIVE CITY NEWS REWA NEWS MEDIA MP NEWS 

REWA CITY LIVE REWA MEDIA LATEST NEWS MP REWA TIME  LIVE NEWS 

Related Topics

Latest News