REWA : किशोरी को शादी के सपने दिखाकर जबलपुर में किराये के कमरे में कई दिनों तक बनाये शारीरिक संबंध, फिर वापस रीवा में छोड़कर हो गया फरार : आरोपी गिरफ्तार

 

REWA : किशोरी को शादी के सपने दिखाकर जबलपुर में किराये के कमरे में कई दिनों तक बनाये शारीरिक संबंध, फिर वापस रीवा में छोड़कर हो गया फरार : आरोपी गिरफ्तार

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रेवांचल बस स्टैंड में आरोपी ने किशोरी को एक सप्ताह पहले बुलाया था। यहां उसने शादी के सपने दिखाकर जबलपुर ले गया। जहां किराये के कमरे में झांसा देकर किशोरी से कई दिनों तक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी किशोरी को वापस रीवा लाया।

फिर बस स्टैंड के समीप छोड़कर फरार हो गया। डरी सहमी पीड़िता घर पहुंकर परिजनों से आपबीती बताई। तो घर वाले कोतवाली थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोतवाली थाना प्रभारी AP सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने आरोपी साहिल मंसूरी पुत्र रहीस मंसूरी (18) निवासी निपनिया के खिलाफ 27 अक्टूबर को थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने बयान लेकर मेडिकल चेकअप कराया था। तब नाबालिग किशोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 755/2021 धारा 363, 366, 366-A, 376(2)(N) IPC का प्रकरण दर्ज किया।

इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान शुक्रवार को एक मुखबिर ने आरोपी के रीवा में होने की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी कुछ ही देर में निपनिया मोहल्ले अपने घर आ रहा है। ऐसे में पुलिस बिना देरी किए घेराबन्दी कर आरोपी शाहिल मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस का दावा है कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल ​भेज दिया जाएगा।

Related Topics

Latest News