SATNA : पुराने जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

SATNA : पुराने जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

तराई अंचल के बरौंधा थाना क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद पर एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे सतना जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बरौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरिहा में राम प्रसाद उर्फ राणा बहेलिया को गोली मार दी गई। उस पर हमला करने का आरोप ग्राम खुरई के लवलेश गर्ग पर है। बताया जाता है कि बरौंधा थाना से लगभग डेढ़ किमी के फासले पर स्थित ग्राम पोखरिहा में सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर राम प्रसाद एवं लवलेश के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।

मामला बरौंधा पुलिस के संज्ञान में भी लाया जा चुका था, लेकिन पुलिस समझौता कराने के प्रयासों में ही लगी रही। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर दोनो में फिर झगड़ा हुआ और इसी दौरान लवलेश ने राम प्रसाद उर्फ राणा को गोली मार दी। बताया जाता है कि फायर 315 बोर के तमंचे से किया गया। राम प्रसाद को दो गोलियां लगी हैं। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण उस ओर गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।

Related Topics

Latest News