रीवा ब्रेकिंग: अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की छात्रा से दरिंदगी, फोटो वायरल करने वाले आरोपी पर बड़ा एक्शन!

 
ghh

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। रीवा की अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APS) में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाना उसकी जिंदगी का सबसे बुरा फैसला साबित हुआ। सतना जिले के नागौद का रहने वाला अवधेश रजक, जो अक्सर यूनिवर्सिटी कैंपस में देखा जाता था, उसने छात्रा से मेलजोल बढ़ाया। दोस्ती गहरी हुई तो आरोपी ने छात्रा को भरोसे में लेकर नीम चौराहा स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया।

शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का जाल
शिकायत के अनुसार, कमरे पर पहुँचते ही आरोपी अवधेश ने शादी का झूठा वादा किया और छात्रा की मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की बेबसी का फायदा उठाते हुए चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इन वीडियो के दम पर आरोपी ने छात्रा को मानसिक रूप से तोड़ दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

विरोध करने पर पार की दरिंदगी की हदें
जब छात्रा ने बार-बार हो रहे शोषण का विरोध किया और शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने असली रंग में आ गया। उसने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। समाज में अपनी मर्यादा को तार-तार होते देख पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और कानून का सहारा लेने का फैसला किया।

विश्वविद्यालय थाना पुलिस की कार्यवाही
पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अवधेश रजक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नागौद (सतना) और उसके अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Topics

Latest News