Rewa Lokayukta कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप : 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, बयान देने से बच रहे लोकायुक्त अफसर

 
FGG

रीवा के लोकायुक्त कार्यालय में गुरुवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई दस्तावेज जल गए।
घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गार्ड शिवलाल साकेत ने बताया- सबसे पहले कांच टूटने की आवाज सुनाई दी। लगा कि कोई चोर घुस आया है। मौके पर जाकर देखा तो आग लगी थी। दफ्तर में रखा पुराना रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया।

बयान देने से बच रहे लोकायुक्त अफसर
आग की जानकारी मिलते ही लोकायुक्त कार्यालय के सीनियर अफसर और सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने आग में जले दस्तावेजों को अनुपयोगी बताया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक 50 से अधिक पुराने कागजात जलकर नष्ट हो गए हैं। इनमें कुछ अहम फाइलें भी हो सकती हैं। मामले में लोकायुक्त अफसर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

 

Related Topics

Latest News