Rewa News : महिला चिकित्सा से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड-बिहार बॉर्डर से ऑपरेट कर रहे थे नेटवर्क

 
dfdf

रीवा में लोन देने के नाम पर महिला चिकित्सा से 12 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक करीब दस माह पहले एक महिला चिकित्सा से 12 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह पुलिस के हाथों लगा है। आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से महिला को लोन देने का लालच दे कर उससे ठगी की थी।

थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिनका लोकेशन बिहार और झारखंड बॉर्डर में मिला, जहां से पुलिस की टीम ने चार बदमाशों को दबोच लिया। एसपी रीवा ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर को लोन की आवश्यकता थी।

इस दौरान फेसबुक चलाते हुए उन्हें लोन का ऑफर दिखा। लिंक ओपन करने के बाद उन्हें फोन के माध्यम से फीस व अन्य दस्तावेज समिट करने की बात कही गई। इस दौरान साइबर ठगों ने 12 लाख रुपए महिला डॉक्टर से ऐंठ लिए। जब महिला को फ्रॉड की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एक टीम बना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिनका लोकेशन बिहार झारखंड का बॉर्डर मिला। आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद एक टीम भेज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए, दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Related Topics

Latest News