MP News :  दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, रीवा में तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी,तीन युवकों की मौत

 
grgfg

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रीवा में हुआ। यहां तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। दूसरा हादसा बड़वानी में हुआ। यहां एक यात्री बस पलट गई। इसमें 16 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल हो गए।

डिवाइडर तोड़कर पुल से गिरी कार
रीवा जिले के गढ़ में नेशनल हाईवे-30 में तेज रफ्तार अर्टिगा डिवाइडर तोड़कर पुल से नीचे गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इंजन तक बाहर जा गिरा। कार की स्पीड अधिक थी, जिससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया।nघटना की सूचना मिलते ही गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान बृजेंद्र पटेल, लवकुश पटेल और अक्षयलाल पटेल के रूप में हुई। तीनों गढ़ के निवासी थे। शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ भेजा गया।

घूमने फिरने निकले थे
पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी लोग दूर परिवार के हैं। वह आपस में भाई और चाचा-भतीजे हैं। तीनों होली के त्योहार पर सैर सपाटा करने के लिए कार लेकर निकले थे। पुल के पास ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण पूरी तरह से खो दिया।

मजदूरों से भरी बस पलटी, 30 घायल
बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे जूना झिरा गांव के पास मजदूरों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 16 माह की बच्ची की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

fgg

बस दोपहर में पलसूद से निकली थी। यात्रियों के अनुसार, बस तेज गति से चल रही थी और ड्राइवर नशे में था। घायलों को 8 से 10 एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों से सिलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Topics

Latest News