मनगवां पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 हजार के इनामी फरार आरोपी निखिल उर्फ निशांत दुबे गिरफ्तार, केन्द्रीय जेल भेजा गया

 
fgfg

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या कांड के फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर एसपी विवेक सिंह द्वारा ₹10 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। लंबे समय से फरार इस आरोपी को मनगवां पुलिस ने सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया है।

ये था पूरा मामला
दिनांक 27 फरवरी 2025 को ग्राम मनिकवार नंबर 02 में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में अपराध क्रमांक 87/2025 धारा 103(1), 103(2), 190 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें नामजद आरोपियों में से 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि ओमप्रकाश दुबे ने इस हत्या का षड्यंत्र रचा था।
उसके बाद फरार बचे आरोपियों जयप्रकाश उर्फ नेता दुबे, नितिन दुबे उर्फ किशन और निखिल उर्फ निशांत दुबे की तलाश में पुलिस जुटी थी। निखिल पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

साइबर सेल की मदद से गिरफ्तारी
थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा सोनकर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम और सायबर सेल रीवा ने मिलकर लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी निखिल उर्फ निशांत दुबे (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से केन्द्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।

इस टीम ने निभाई मुख्य भूमिका

  • निरीक्षक वर्षा सोनकर
  • सउनि राजेश द्विवेदी
  • आरक्षक 401 अमरीश सिंह
  • आरक्षक 592 बृजकिशोर
  • आरक्षक 500 विजय यादव
  • आरक्षक 932 मनीष मोर्य
  • आरक्षक 674 कृष्णकांत शर्मा

एसपी ने दी टीम को शाबाशी
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और एएसपी विवेक कुमार लाल ने पूरी टीम की सराहना करते हुए बेहतर कार्य के लिए शाबाशी दी।

Related Topics

Latest News