Rewa News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मदरसा संचालक शाहिद राजा गिरफ्तार, 2022 से कर रहा था ब्लैकमेल

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मदरसा संचालक को हिरासत में लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामला 2022 का है, जो अब सामने आया है।
पीड़िता ने मऊगंज एसपी से की थी शिकायत
पीड़िता मऊगंज जिले की रहने वाली है। जब ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने परिजनों को घटना बताई, तो परिजन पीड़िता को मऊगंज एसपी विवेक सिंह के पास लेकर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर मऊगंज पुलिस ने जीरो पर अपराध दर्ज कर केस को सिविल लाइन थाना रीवा स्थानांतरित कर दिया।
आरोपी शाहिद राजा गिरफ्तार
रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मदरसा संचालक शाहिद राजा के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी विवेक सिंह ने कहा
“आरोपी शाहिद राजा के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। मामले की सख्त जांच की जा रही है।”
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण
शिकायत के बाद पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल, रीवा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जुटी जांच में
रीवा सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या शाहिद राजा पहले भी ऐसे अपराधों में शामिल रहा है या नहीं।