Rewa News : फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, पति का आरोप- रिश्तेदार युवक से वॉट्सऐप चैटिंग करती थी, शरीर पर चोट के निशान भी

 
rgfg

रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मार्ग स्थित घर में शनिवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। महिला का शुक्रवार रात को ही अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रीवा के पाण्डेयन टोला निवासी रुपा पांडे के पति लवकुश पांडे ने बताया कि उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार युवक के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। पति ने बताया कि उसने इसे लेकर कई बार पत्नी को समझाइश भी दी थी। एक बार मामले में उनकी लड़ाई भी हुई थी, जिसके बाद पत्नी अधिकांश अपने मायके में रहने लगी। फिर समझौता के बाद पत्नी वापस साथ रहने लगी।

पति बाेला- अन्य युवक से बात करती थी पत्नी
पति लवकुश पांडे ने बताया कि इसके बाद जब शुक्रवार रात को उसने देखा तो पत्नी उसी रिश्तेदार युवक के साथ मोबाइल पर चैटिंग कर रही थी। जिसे देखने के बाद हम दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसके बाद दोनों सो गए थे।

इसके बाद मामले की शिकायत करने जब वह सुबह सिटी कोतवाली थाने गया तो, थाने में पुलिसवालों ने उसे 10 बजे आने को कहा। इसके बाद 10 बजे वह जैसे ही दूसरी बार जैसे ही थाने गया तो परिजनों का फोन आया कि पत्नी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।

महिला के शव पर मिले चाेट के निशान
इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतिका के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है। वहीं महिला के शव में एक आंख पर बड़ा काला धब्बा बना मिला।

मामले में कोतवाली थाने के ASI महेंद्र त्रिपाठी ने बताया
महिला पाण्डेयन टोला की रहने वाली है, जिसका मायका चोरहटा थाना क्षेत्र के अगडाल में है। आज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां परिजनों ने महिला के शव को पहले ही फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Topics

Latest News