Rewa Regional Industrial Conclave Live : शहर से 70 KM दूर स्थापित होगा पतंजलि का प्लांट, कटनी और सिंगरौली में नया डिपो खोलने की घोषणा

 
SDGG

Rewa Regional Industrial Conclave Live Updates : रीवा में बुधवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि कॉन्क्लेव में 4 हजार उद्योगपति शिरकत कर रहे हैं। डालमिया ग्रुप, अडाणी ग्रुप, बिड़ला ग्रुप, बालाजी ग्रुप के साथ ही पतंजलि जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हो रहे हैं। सीएम इनसे 9 घंटे तक क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। अफसर कॉन्क्लेव में अपने विभाग की ओर से औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे काम बता रहे हैं।

XFDGG

ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि रीवा की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। हर जिले में सरकारी बिल्डिंग पर सोलर पैनल लगेगा। कॉन्क्लेव में सभी मेहमानों को बघेली खाना परोसा जाएगा। साथ ही श्री अन्न से बने पकवान भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा पहुंचकर महामृत्युंजय मंदिर में पूजन किया।

FGFG

लाइव अपडेट्स

कटनी और सिंगरौली में बनेंगे डिपो
सीएम मोहन यादव ने मंच से कटनी और सिंगरौली में नया डिपो खोलने की घोषणा की है।

मोहन यादव बोले- कॉन्क्लेव यज्ञ की तरह
सच्चे अर्थों में ये (कॉन्क्लेव) यज्ञ हो रहा है। हर कोई आहुति देने को तैयार है। हर विभाग अपना बेस्ट दे रहा है। इधर MoU हो रहा है। इधर घोषणा हो रही है। ये सारी बातें पारदर्शी ढंग से हो रही हैं।

आईटी पार्क में हमारी रूचि- आचार्य बालकृष्ण

इससे पहले उद्योगपतियों ने अपने विचार रखे इसमें पतंजलि की ओर से पहुंचे आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मुझे लेने हरिद्वार पहुंच गए थे। विंध्य क्षेत्र के लोगों में सरलता,सहजता और धैर्य है। इसलिए यहां पर उद्योग की अपार संभावनाए हैं। मध्यप्रदेश का शरबती गेंहूं यहां की पहचान है। विन्ध्य क्षेत्र में हम किसानो की आय को बढ़ाने का काम करेंगे।

सरसो और अन्य खाद्य पदार्थ भी यहां बड़ी मात्रा में हैं। इसलिए रीवा शहर से 70 किलोमीटर दूर पतंजलि एक प्लांट स्थापित करेगा। वो जगह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहले से देख चुके हैं। सरसो और सूरजमुखी के तेल की पूर्ति अगर कहीं से हो सकती है तो मध्यप्रदेश से हो सकती है। हम पर्यटन को लेकर भी विंध्य में एक बड़ा सेंटर बनाएंगे। आईटी पार्क बनाने को लेकर भी हमारी पूरी रूचि है।

सीएम ने उद्यमियों से चर्चा शुरू की, बोले- बहनों को आगे बढ़ता देख अच्छा लग रहा

श्वेता झा ने सीएम को बताया कि वो प्लास्टिक इंडस्ट्री लगा रही हैं।

श्वेता झा ने सीएम को बताया कि वो प्लास्टिक इंडस्ट्री लगा रही हैं।

पीथमपुर से श्वेता झा कॉन्क्लेव में पहुंचीं। सीएम ने कहा इंडस्ट्री के बारे में बताइए। श्वेता ने कहा- प्लास्टिक सेक्टर की इंडस्ट्री है। सीएम बोले- बहनों को आगे बढ़ता देखकर अच्छा लगा। एमडीएच के प्रतिनिधि ने बताया राजीव गुलाटी की जगह मैं आया हूं। वो यूके में हैं। धनिया हल्दी और मिर्च मसाले बनाएंगे। सीएम बोले- हमें ये समझना चाहिए कि जहां-जहां सिंचाई की सुविधा बढ़ी है हमें वहां इस तरह की फसल लगानी चाहिए।

हम प्लग एंड पावर पॉलिसी पर काम कर रहे- संजय दुबे

संजय दुबे विभाग से जुड़ी सुविधाएं बताते हुए।

संजय दुबे विभाग से जुड़ी सुविधाएं बताते हुए।

  • विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के निर्देश पर वो सारी सुविधाएं इन्वेस्टर्स को दे रहा है जो किसी भी राज्य में नहीं मिल रही हैं। स्किल्ड मैनफोर्स उपलब्ध है। 15 प्रतिशत मध्यप्रदेश के निवासी बड़े शहरों में काम कर रहे। वहां की इकोनॉमी को ग्रोथ कर रहे। यहां जब इन्वेस्टमेंट आएगा तो यहां ग्रोथ बढ़ेगी। 15 आईटी पार्क हैं। लगभग डेढ लाख से ज्यादा आईआईटी किए हुए लोग हैं। दोगुने बाहर काम कर रहे हैं।
  • स्टार्ट अप पॉलिसी है। रिस्क ऑफ बिजनेस क्या होता है। लेबर लॉ किस तरह के हैं अगर हम देखें तो आईटी सेक्टर में हमारे पास 16 की जगह आपको एक रजिस्टर रखना होता है। वूमन वर्कफोस को काम करने के लिए 24 बाय सेवन की उपलब्धता है। कोई लेबर इंस्पेक्टर पांच साल तक जाकर चेक भी नहीं कर सकता। हम प्लग एंड पावर पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। यानी आप सिर्फ मैन पावर लाइए। बाकी फैसिलिटी हम देंगे।

सोलर यात्रा के भागीदार बनिए- मनोज श्रीवास्तव

मनोज श्रीवास्तव ने कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

मनोज श्रीवास्तव ने कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

  • ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि रीवा में राज्य का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 750 मेगावाट बिजली उत्पादन का है।इसी से दिल्ली का मेट्रो भी चल रहा है।
  • आगर और नीमच में हो रहे उत्पादन से रेलवे को बिजली दे रहे हैं। सात राज्यों में ट्रेन चल रही है। नीमच में एक प्रोजेक्ट तैयार है। भारतीय रेलवे को ये भी बिजली देगा।
  • इनवेर्स्ट सोलर यात्रा के भागीदार बनें। मुरैना में सोलर स्टोरेज बना रहे हैं। आज तक देश में दो तरह के प्रोजेक्ट हैं- सोलर प्लस प्रोजेक्ट और स्टोरेज एज ए सर्विस प्रोजेक्ट। इसमें सारी बिजली मप्र लेगा। ये प्रोजेक्ट देश में इनोवेशन है।
  • दिन में जब सूरज निकलेगा तब ये सोलर पैनल बैटरी चार्ज करेंगे और शेष बिजली ग्रिड को उपलब्ध कराएंगे। उस समय ये सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट के तौर पर काम करेगा। उसके बाद जब रात हो जाएगी तो हम बिजली सप्लाय करेंगे।
  • एक प्रोजेक्ट यूपी सरकार के साथ मिलकर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ये प्रोजेक्ट लगा रहे हैं। इसमें छह माह बिजली यूपी लेगा और छह माह मध्यप्रदेश लेगा।
  • हर जिले की सरकारी बिल्डिंग पर सोलर पैनल लगाने का टेंडर कर रहे हैं। इन्वेस्टर्स प्रोजेक्ट लगाए। सरकार को बेचें।

यही जगह है सही जगह है, निवेश करें- राघवेंद्र सिंह

राघवेंद्र सिंह कॉन्क्लेव में बोलते हुए।

राघवेंद्र सिंह कॉन्क्लेव में बोलते हुए।

  • उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मुख्य सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विंध्य की धरती सफेद शेरों के लिए विख्यात है। सिंगरौली को कोल कैपिटल और पावर कैपिटल दोनों कह सकते हैं। रीवा सतना कटनी क्षेत्र को इंडिया का सीमेंट कैपिटल कह सकते हैं। तानसेन और बीरबल की कर्मभूमि रही। मैहर मां का मंदिर है। मिश्री जैसे मीठी बोली है। मैं यहां का मूल निवासी हूं इसलिए आप सभी का स्वागत करता हूं।
  • मध्यप्रदेश भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश है। साढ़े 12 प्रतिशत वन का हिस्सा देश में एमपी का है। सात कृषि कर्मण अवॉर्ड ऐसे ही नहीं मिलते। किसान और सरकार ने मेहनत की है।
  • मप्र एक पावर सरप्लस है। 31 गीगा वाट एनर्जी प्रॉड्यूस करते हैं।
  • प्रधानमंत्री ने एक बार डेवलपमेंट को लेकर कहा था कि यही समय है सही समय है। उसी बात काे आगे बढ़ाते हुए मैं कह रहा हूं कि यही जगह है सही जगह है, निवेश करें।

Related Topics

Latest News