रीवा में 'रील' के लिए मौत से सौदा: एम्बुलेंस के बगल में 128 की रफ्तार पर करतब, स्टंटबाज ने पुलिस को कहा- "Feel My Reel"

 
FGDG

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। रीवा की सड़कों पर इन दिनों कानून का खौफ नहीं, बल्कि 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' की भूख दिखाई दे रही है। शहर के हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सचिन नाम के एक युवक ने रील बनाने के लिए न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को भी खिलौना बना दिया।

एम्बुलेंस के आगे-पीछे मौत का तांडव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक एम्बुलेंस सायरन बजाते हुए तेजी से निकल रही है, जिसमें संभवतः कोई मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होगा। लेकिन स्टंटबाज सचिन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह अपनी भारी-भरकम (Heavy Bike) बाइक को कभी एम्बुलेंस के एकदम बगल में सटा देता, तो कभी उसके आगे-पीछे खतरनाक तरीके से लहरिया कट मारता नजर आता है। हद तो तब हो गई जब उसने चलती बाइक पर दोनों पैर रखकर खड़े होकर स्टंट दिखाना शुरू कर दिया।

ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए

128 की स्पीड में टनल के अंदर भगाई बाइक।

128 की स्पीड में टनल के अंदर भगाई बाइक।

युवक Sachin_Rider.124 वाले यूजर अकाउंट से पोस्ट करता है वीडियो।

युवक Sachin_Rider.124 वाले यूजर अकाउंट से पोस्ट करता है वीडियो।

128 की स्पीड: पुलिस को सीधे तौर पर 'चुनौती'
सचिन द्वारा अपलोड की गई रील्स में एक जगह डिजिटल मीटर 128 किमी/घंटा की रफ्तार दिखा रहा है। इतनी तेज गति पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट करना किसी बड़े हादसे को न्योता देना है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने अपनी एक रील में "Police, Feel My Reel" लिखकर सीधे तौर पर कानून को ललकारा है। यह संदेश इस बात का प्रमाण है कि उसे पुलिस की कार्रवाई का कोई डर नहीं है।

मोहनिया टनल से नहीं लिया सबक
यह वही युवक है जिसने कुछ समय पहले प्रदेश की सबसे लंबी मोहनिया टनल में भी सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं। उस समय भी एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन लगता है कि वह चेतावनी महज कागजी साबित हुई। युवक लगातार हाईवे पर आम लोगों की जान खतरे में डालकर रील बना रहा है।

युवक एंबुलेंस के बगल में स्टंट करते नजर आ रहा है।

युवक एंबुलेंस के बगल में स्टंट करते नजर आ रहा है।

युवक ने बाइक पर खड़े होकर स्टंट किया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

युवक ने बाइक पर खड़े होकर स्टंट किया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
जब एक अपराधी सरेआम पुलिस को टैग करके कानून का मजाक उड़ा रहा हो, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन के साथ इस तरह की हरकत करना गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। अब देखना यह होगा कि रीवा पुलिस इस "रील स्टार" के खिलाफ क्या सख्त एक्शन लेती है या फिर यह मामला भी पुरानी फाइलों की तरह दब जाएगा।

Related Topics

Latest News