रीवा लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही : नौडिहवा चौकी में पदस्थ आरक्षक अनूप यादव और संजीत यादव को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
लोकायुक्त टीम रीवा ने दो आरक्षक को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरक्षक महिला से शिकायत में एफआइआर दर्ज नहीं करने के एवज में पैसा की मांग कर रहा था। भ्रष्टाचार अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपित को निलंबित कर दिया है।
टीम में उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक सहित 12 सदस्य शामिल रहा
लोकायुक्त रीवा उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह बोले- आजाद कुमार की शिकायत पर जांच की गई। जांच सही पाए जाने पर आरक्षक अनूप यादव को दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बता दें कि सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत नौडिहवा चौकी में पदस्थ आरक्षक अनूप यादव और संजीत यादव महिला की शिकायत पर आजाद कुमार से एफआईआर से बचाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। दोनों के बीच तीस हजार रुपये में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सहित 12 सदस्यीय दल शामिल रहा है।
पहली किस्त दस हजार पहले ही अनूप यादव ले चुका
पहली किस्त दस हजार रूपये पहले ही अनूप यादव ले चुका है। जिसकी शिकायत आजाद कुमार ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पहुंचकर किया था। टीम पूरी बारीकी से जांच किया। शिकायत सही मिलने पर रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया। मंगलवार की दोपहर तय समय में 10 हजार रुपये दूसरी किस्त लेकर आजाद नौडिहवा चौकी पहुंचा। जैसे ही आरक्षक अनूप यादव को पैसा दिया। पहले से ही इधर उधर घूम रही लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। करीब चार घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई चली है।