LIVE : एक दिवसीय प्रवास पर आज बैढ़न पहुंचे CM शिवराज; संत रविदास समरसता यात्रा का किया शुभारंभ

 
vxbnb

CM Shivraj In Singrauli : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह करीब 10.50 बजे सिंगरौली पहुंचे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैढ़न में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया।संतों ने मुख्यमंत्री को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया।

मुख्यमंत्री मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में संत शिरोमणि समरसता रथ यात्रा का शुभांरभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री 693करोड़ 34 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्‍यास तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 672 करोड़ 25 लाख की रिहंद माइक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्‍यास करेंगे।

ghgh

देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान की बाउंड्री बाल का लोकार्पण करेंगे

समारोह में मुख्यमंत्री 9 करोड़ 90 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय देवसर के सभागार तथा उत्‍कृष्ट विद्यालय देवसर के खेल मैदान के बाउंड्री बाल का लोकार्पण करेंगे। 5 करोड़ 93 लाख लागत से बनाए गए। शासकीय पालीटेक्निक कालेज के अतिरिक्त कक्ष तथा प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास परियोजना द्वारा 5 करोड़ 36 लाख से बनाई गई अमहरा मलगिया डांड से करामी सड़क का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम हुआ था निरस्त
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार की शाम सिंगरौली कार्यक्रम में शिरकत करना था। दोपहर अचानक कतिपय कारण से कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे सिंगरौली मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। जहां कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Topics

Latest News