डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 26, 2026 7:32 pm

Home » उमरिया » Umaria news : शुभम ट्रैवल्स बस उमरिया में हुई दुर्घटनाग्रष्त, 21 लोग घायल जबकि 3 लोगों की मौत : मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये और शासकीय नौकरी की घोषणा

Umaria news : शुभम ट्रैवल्स बस उमरिया में हुई दुर्घटनाग्रष्त, 21 लोग घायल जबकि 3 लोगों की मौत : मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये और शासकीय नौकरी की घोषणा

SHARE:

MP NEWS : उमरिया में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में लोगों को ला रही थी। कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। 21 लोग घायल हुए हैं। एक गंभीर घायल को जबलपुर रेफर किया है। सीएम शिवराज ने उमरिया जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

image

आज उमरिया जिले के भरौला में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शुभम ट्रैवल्स शहडोल की बस पाली बीरसिंहपुर (उमरिया) के भतौरा गांव से लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रही थी। घाघरी ओवरब्रिज पर दो पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। बस पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। शहडोल संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री से मिलकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि हादसा आरटीओ की लापरवाही और कंडम बस की वजह से हुआ है।

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, फिर जाम को खुलवाया गया।

जाम लगा, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के मुताबिक, घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। 8 लोगों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। एडीजीपी डीसी सागर, कमिश्नर राजीव शर्मा सहित कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे हैं। घायलों से हादसे की जानकारी ले रहे हैं।

प्रशासन ने अब तक 3 मौतों की करी पुष्टी

जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पहुँचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बस हादसे में मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये और शासकीय नौकरी की घोषणा, मंच में रोकी स्वागत की अपील।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा सवाल…

इनकी हुई मौत

  • शिवस पिता दयाराम विश्वकर्मा, निवासी ओबरा
  • घनश्याम पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा, निवासी धौरई
  • नीलेश पिता जगत धारी सिंह निवासी, बकेली

ये हुए घायल

  • भगत (34) पिता जागेश्वर सिंह निवासी बलवई
  • कमलेश (28) पिता सोभे सिंह निवासी भौतरा
  • बाबू पिता (38) राजा राम सिंह निवासी बलवई
  • बलबीर (48) पिता परदेसिया निवासी टिकुरी
  • बलराम (60) पिता सरजू बैगा निवासी धुपखरा
  • देवराज (35) पिता दादू राम सिंह निवासी भौतरा
  • गीता (40) पति मोहन सिंह निवासी भौतरा
  • नीलेश (30) पिता जगतधारी सिंह बलवई
  • अगसीया (55) पति मनोहर सिंह निवासी बलवई
  • ​​​​​​​गिरजा (48) पति तीरथ सिंह निवासी बलवई
  • भागवती (38) पति देवकार सिंह निवासी भौतरा
  • ममता बाई (32) पति अर्जुन सिंह निवासी भौतरा
  • अनारकली (42) पति खिलाइय्या सिंह निवासी भौतरा
  • मालती (38) पति दीनदयाल सिंह निवासी भौतरा
  • शाहवती (28) पति भान सिंह
  • कलावती (30) पति कमलभान सिंह निवासी भौतरा
  • फुलमसिहा (45) पति पन्नेलाल सिंह निवासी भौतरा
  • पूनम सिंह (30) पति बुद्धू निवासी भौतरा
  • गुलबीया (40) पति जवाही सिंह निवासी भौतरा
  • अर्चना (40) पति देवीदीन सिंह निवासी बलवई
  • ​​​​​​​सिया बाई (48) पति रामदीन सिंह निवासी बलवई
  • ​​​​​​​राम बाई (38) पति चन्द्रबली निवासी बलवई
  • ​​​​​​​बिलसिया (55) पति दादू राम सिंह निवासी बलवई

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें