MP : भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला, राजधानी समेत कई जिलों के एसपी बदले गए..देखें सूची

 

भोपाल। प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भोपाल नार्थ का एसपी विजय कुमार खत्री को बनाया गया है, मुकेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

One Day CM : नायक की तरह एक दिन की सीएम के रूप में नजर आयेंगी हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी, विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

इनके अलावा मयंक अवस्थी को कटनी जिले का एसपी बनाया गया है, धर्मराज मीना पन्ना जिले के एसपी होंगे और आशुतोष बागरी इंदौर पूर्व के एसपी बनाए गए हैं। अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक इंदौर मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है और रामजी श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक भोपाल बनाया गया है।