MP : मनचलों ने 100 डाइल को बनाया आशिकी का अड्डा : महिला पुलिसर्मियों से करते है अश्लील बातें , तो कोई कहता है रिचार्ज करा दो

 

      

भोपाल: जब हमें पुलिस को तत्काल बुलाना हो तो हम डायल-100 पर फोन करते हैं। यानि जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है तभी हम 100 डायल करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में कुछ मनचलों ने इसे आशिकी का अड्डा बना लिया है। खासकर लॉकडाउन में के वक्त तो फेक कॉल्स की भरमार आ गई थी और फोन पर लोग महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातों से लेकर गाली गलौज तक करते थे। लेकिन अब ऐसे मनचलों की खैर नहीं।

लापरवाही की सारी हदे पार : बिना कनेक्शन के भेजा एक लाख का बिल, जमा नहीं करने पर घर कुर्की के दिए आदेश

जी हां मध्यप्रदेश में डायल-100 का हाल कुछ ऐसा ही है। मनचलों ने इसे इश्क का अड्डा बना रखा है। ये हम नहीं बल्कि यहां आने वाले फेक कॉल्स बता रहे हैं, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो रहे हैं। महिला पुलिसर्मियों से मनचले अश्लील बातें करते हैं। दरअसल लॉकडाउन के वक्त कुछ लोगों ने डायल 100 को टाइमपास का जरिया बना लिया। इन तरह के फोन कॉल्स के आंकड़े चौकाने वाले हैं।

जमानत पर छूटते ही फीमेल वार्ड में जाकर महिलाओं का चेकअप करने लगा फर्जी डॉक्टर : फिर हुआ ...

फेक कॉल्स से महिला पुलिसकर्मी इतने परेशान हो चुके हैं और वो कार्रवाई के मूड में हैं। मनचलों को सबक सिखाने के लिए संबंधित जिलों के एसपी को इन कॉल्स की डिटेल भेज रही है।

10 वर्षीय बालक को घसीटते हुए ले जा रहा था तेंदुआ, शोर मचाया फिर ..

आप खुद सोचिए कि डायल- 100 जैसी सुविधा, तत्काल सेवा के लिए होती है। अगर ऐसी इमरजेंसी सर्विस पर फेक कॉल्स आएंगे तो क्या होगा? ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जो डायल 100 को टाइमपास का जरिया समझते हैं।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534