MP : जमानत पर छूटते ही फीमेल वार्ड में जाकर महिलाओं का चेकअप करने लगा फर्जी डॉक्टर : फिर हुआ ...

 

MP : जमानत पर छूटते ही फीमेल वार्ड में जाकर महिलाओं का चेकअप करने लगा फर्जी डॉक्टर : फिर हुआ  ...

मुरैना, मध्यप्रदेश। मुरैना जिला अस्पताल में तब हड़कंप मच गया जब नर्सों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा।  नकली डॉक्टर महिलाओं के वार्ड में महिलाओं का चेकअप करने पहुंच गया था।

भाजपा सांसद रीति पाठक का नकली लेटर पैड बनाकर सिफारिश : विभाग ने फोनकर सांसद से पूंछा तो SDO की खुल गई पोल

फीमेल वार्ड में संदिग्ध डॉक्टर पहुंचकर वार्ड में ड्यूटी दे रहीं नर्सों से महिला मरीजों के बारे में जानकारी और उनकी केस फाइल मांगने लगा। साथ ही महिला मरीजों का चेकअप भी करने लगा। नर्सों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरएमओ डॉ धर्मेंद्र गुप्ता ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और वार्डबॉय की मदद से डॉक्टर को पकड़ा।

बड़ी खबर : सीधी बस हादसे की पड़ताल: ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था, एक हाथ ही स्टेयरिंग पर था; स्पीड ब्रेकर पर बस उछली और नहर में जा गिरी

छानबीन में पता लगा कि नकली डॉक्टर है जो खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताते हुए महिला वार्ड में घुस आया था। अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

सीधा हादसा : परीक्षा के लिए जा रहे थे सतना, पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार : जीने मरने के साथ निभाए वादे

पुलिस के अनुसार फर्जी डॉक्टर का नाम संजय माहोर है और यह पहले भी ऐसी करतूत के कारण जेल की हवा खा चुका है। करीब 1 साल पहले अम्बाह अस्पताल में कई महीनों तक इसने डॉक्टर बनकर मरीजों के इलाज से लेकर पोस्टमॉर्टम तक किया और अस्पताल प्रबंधन ने इसे वेतन भी जारी किया था। इस मामले में इस पर न्यायालय में संजय माहौर पर केस चल रहा है और जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटा है।

इंदौर की युवती ने हैदराबाद के युवक से दुबई में की शादी, वादा किया था धर्म परिवर्तन नहीं कराएगा, पति के खिलाफ FIR दर्ज

Related Topics

Latest News