MP : 10 वर्षीय बालक को घसीटते हुए ले जा रहा था तेंदुआ, शोर मचाया फिर ..

 

धार-अमझेरा। टांडा के जंगल में 10 वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार टांडा वन क्षेत्र ग्राम जामिया पाड़ा में शनिवार शाम 7 बजे शौच करने के लिए गए बालक ज्ञान सिंह पिता तूफान सिंह वास्केल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह उसे 15 फीट दूर घसीटते हुए ले गया। तेंदुए द्वारा बच्चे को ले जाते हुए देख फूफा ने शोर मचाया। इस पर बच्चे को तेंदुआ छोड़कर भाग गया। बच्चे को घायल अवस्था में अमझेरा उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉ एके चौधरी ने उसका उपचार किया, बालक को आठ टांके आए हैं। उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए रखा गया है।

कोरोना संक्रमण से इंदौर शहर बेहाल, संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा : फिर मिले 247 नए संक्रमित

धार जिले में तेजी से तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि इस तरह के हमले पर अंकुश लगाने के लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनाई गई है। वन्य जीव पानी और भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्र में आ रहे हैं। ऐसे में उनको किस तरह से सुरक्षित किया जाए। यह समझ से परे है। इसमें कई लोगों के जीवन को भी खतरा हो रहा है। कई जगह पर विशेष संकट देखने को मिल रहा है। जरूरी है कि यह संघर्ष टाला जाए।