MP : महिला दिवस : सरकारी नौकरियों में महिलाओं को दिया जाए 50% आरक्षण, सदन में विपक्ष ने सरकार से की मांग

 

            

भोपाल। महिला दिवस के मौके पर आज मध्यप्रदेश विधानसभा का संचालन महिला सदस्य कर रही है। झूमा सोलंकी को सभापति बनाया गया है। इस खास मौके पर जारी सदन की कार्यवाही में विपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज से महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 50ऽ का आरक्षण दिए जाने की मांग की। ALSO READ MORE : करंट लगने के बाद काटने पड़े थे दोनों हाथ, प्रगति आज चलाती है मोबाइल, लैपटॉप

सदन में सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज महिला दिवस पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50ऽ का आरक्षण दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज करें। इस दौरान सदन में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने महिला कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग नहीं किए जाने की मांग की। ALSO READ MORE : मजाक-मजाक में नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर में भर दी हवा, मौत, तीन आरोपियों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

पीसी शर्मा ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर पैदल मार्च कर रही है। इस दौरान उन पर बल प्रयोग नहीं किए जाए। जवाब देते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज महिला दिवस है, ऐसे में कांग्रेस को सोचना चाहिए था कि आज के दिन उन्हें सड़कों पर ना उतारे। आगे कहा कि लेकिन जिस दल की अध्यक्ष पाश्चात्य संस्कृति की रहेगी, उस पार्टी से क्या उम्मीद की जा सकती है। ALSO READ MORE : बड़ी खबर : अब कार में जरूरी होगा डबल एयरबैग, 1 अप्रैल से लागू हो रहा है नया नियम : पढ़ ले ये खबर