BOLLYWOOD एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

 

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा कि उन्होंने अपने बेड रूम में पंखे से फांसी लगाई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि करीब 1.30 बजे के आस-पास सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।

हालांकि, अभी तक आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है।