गर्भवती होने के लिए 10 बेस्ट सेक्स पोजिशन कौनसी हैं? महिलाएं पढ़ ले ये जरुरी खबर ....

 

गर्भधारण करने के लिए सेक्स सबसे ज़रूरी चीज़ है, क्योंकि इसके जरिए ही शुक्राणु अंडे से मिलकर उसे निषेचित कर सकते हैं। लेकिन, क्या गर्भवती होने के लिए किसी विशेष अवस्था में सेक्स करना ज्यादा फायदेमंद होता है?

इस बारे में विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि शुक्राणुओं को अंडे तक जल्दी पहुंचाने के लिए किसी ख़ास सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) यानी अवस्था की ज़रूरत नहीं होती है, वो अपने आप धीरे धीरे अंडे तक पहुँच जाते हैं। जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ विशेष अवस्थाओं में शारीरिक संबंध बनाने से आप जल्दी गर्भधारण कर सकती हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको गर्भधारण करने में सहायक सेक्स पोजिशन्स की जानकारी दे रहे हैं। भले ही इनके बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी मौजूद ना हो, लेकिन इनसे आपको भरपूर आनंद मिलेगा और तनाव रहित सेक्स गर्भवती होने में सहायक साबित हो सकता है।

गर्भवती होने के लिए 10 बेस्ट सेक्स पोजिशन कौनसी हैं?

(10 Sex position to get pregnant in hindi)

माना जाता है कि गर्भधारण करने की कोशिश करते समय निम्न अवस्थाओं में शारीरिक संबंध बनाने से आप जल्दी गर्भवती हो सकती हैं -

1. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : मिशनरी पोजिशन

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Missionary sex position)

यह सेक्स करने की सबसे पुरानी और आम अवस्था है। आप गर्भधारण करने के लिए इसे आज़माकर देख सकती हैं। माना जाता है कि दुनियाभर में ज्यादातर बच्चे इसी सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) की वजह से पैदा होते हैं।

सेक्स करने की मिशनरी अवस्था में महिला अपने पैर फैला कर पीठ के बल लेटती है, जबकि उसका साथी उसके ऊपर लेटकर योनि में लिंग डालता है। इस अवस्था में लिंग ज्यादा गहराई तक पहुंचता है, जिससे वीर्य गर्भाशय के मुंह यानी सर्विक्स के पास निकलता है और शुक्राणु आसानी से गर्भाशय में प्रवेश कर सकते हैं। इस अवस्था में सेक्स करने से आपके गर्भवती होने की संभावना ज्यादा होती है।

2. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : डॉगी स्टाइल

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Doggie style)

यकीनन आपको इस अवस्था में सेक्स करना बहुत पसंद होगा। आपके लिए अच्छी खबर ये है कि डॉगी स्टाइल में शारीरिक संबंध बनाने से आप जल्दी गर्भवती हो सकती हैं।

सेक्स करने की डॉगी स्टाइल पोजिशन में महिला अपने घुटनों और हाथों के बल पर खड़ी होती है और पुरुष घुटनों के बल बैठकर पीछे से योनि में लिंग डालता है। इस अवस्था में, आपके गर्भाशय का मुंह यानी सर्विक्स अन्य अवस्थाओं की तुलना में ज्यादा खुल जाता है और आपके पति का लिंग भी ज्यादा गहराई में जाता है। इससे वीर्य सर्विक्स के पास पहुंचता है और खुली सर्विक्स की मदद से शुक्राणुओं को अंदर घुसने में आसानी होती है। यह गर्भवती होने के लिए बेस्ट सेक्स पोजिशनों में से एक है।

3. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : कंधे पर पैर रखना

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Legs on shoulder sex position)

यह अवस्था मिशनरी पोजिशन से थोड़ी मिलती-जुलती है। इस अवस्था में सेक्स करने से आपको बेहद आनंद आएगा और आप जल्दी गर्भधारण कर सकती हैं।

इस पोजिशन में सेक्स करने के लिए आपको एक टेबल पर लेटना पड़ेगा, या फिर आप बिस्तर पर कूल्हों के नीचे दो-तीन तकिए लगाकर लेट सकती हैं। इस अवस्था में सेक्स करने के दौरान पुरुष महिला के पैरों को अपने कंधे पर रखकर उसकी योनि में लिंग डालता है।

इस अवस्था में लिंग बिना किसी रुकावट के सर्विक्स के मुंह तक पहुंचता है और शुक्राणुओं को गर्भाशय के अंदर जाने में सहायता मिलती है। इस अवस्था में सेक्स करने से वीर्य ज्यादा देर तक योनि में रह पाता है, इसलिए इसे गर्भधारण करने के लिए सेक्स करने की सबसे अच्छी अवस्थाओं में शामिल किया जाता है।

4. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : पैरों की कैंची बनाना

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Scissors sex position)

यह एक बेहद मज़ेदार सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) है, जिसमें पुरुष व महिला दोनों को भरपूर आनंद मिलता है। इसे जल्दी गर्भधारण करने में मददगार माना जाता है।

कैंची बनाकर सेक्स करने के किये महिला को पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाकर सीधा करना चाहिए। फिर पुरुष उसके पैरों को V आकार में फैलाते हुए उसकी योनि में लिंग डालता है।

इस अवस्था को और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए महिला को अपने कूल्हों के नीचे एक या दो तकिये लगा लेने चाहिए। इससे लिंग योनि की गहराई तक जा पाता है और शुक्राणुओं को गर्भाशय के अंदर जाने में मदद मिलती है।

5. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : साइड बाय साइड पोजिशन

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Side by side sex position)

यह अवस्था पति-पत्नी में एक-दूसरे के लिए बहुत ज्यादा प्यार जगाती है और उन्हें भावनात्मक रूप से करीब लाती है। सेक्स की यह रोमांटिक अवस्था काफी आनंददायक होने के साथ ही गर्भधारण करने में मददगार मानी जाती है।

इस अवस्था में पति-पत्नी एक-दूसरे की तरफ मुँह करके लेटते हैं। फिर पति पत्नी के दोनों पैरों को खोलकर योनि में लिंग डालता है। इस अवस्था में लिंग बहुत अधिक गहराई तक जाता है, जिससे वीर्य सर्विक्स के पास पहुंच जाता है। ऐसे में महिला के गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है।

6. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : करवट से लेटना

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Spooning sex position)

सेक्स करने की इस अवस्था को स्पूनिंग भी कहा जाता है। यह बहुत ही प्यार भरी पोजिशन है, जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं और रोमांटिक महसूस करते हैं।

करवट से लेटकर सेक्स करने के दौरान महिला करवट लेकर व घुटने स्तनों की तरफ मोड़कर लेटती है। पुरुष उसके पीछे समान अवस्था में लेटता है और उसके पैर महिला के पैरों से चिपके होते हैं। फिर वह पीछे से उसकी योनि में लिंग डालते हुए संभोग करता है। इस अवस्था में लिंग गर्भाशय के मुंह तक पहुंच जाता है और शुक्राणु सीधे वहां तक पहुंच जाते हैं। सेक्स करने की यह अवस्था (sex position to get pregnant in hindi) गर्भधारण करने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है।

7. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : लेग रैप पोजिशन

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Leg wrap sex position)

इस सेक्स पोजिशन को गर्भधारण में बेहद सहायक माना जाता है। इसके साथ ही इस पोजिशन में सेक्स करना आपके लिए बहुत आनन्ददायक साबित हो सकता है।

यह पोजिशन बेहद आसान है। महिला पीठ के बल मिशनरी पोजिशन में पैर फैलाकर लेट जाती है। फिर पुरुष उसके ऊपर आकर योनि में लिंग डालता है, इस दौरान महिला अपने पैरों को उसके पैरों से लपेट लेती है। अगर आप चाहती हैं कि लिंग ज्यादा गहराई में जाए, तो अपने कूल्हों के नीचे एक या दो तकिये लगा लें। इस पोजिशन में शुक्राणु सर्विक्स के नज़दीक पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें गर्भाशय में जाने में मदद मिलती है और गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

8. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : स्प्लिटिंग बैम्बू पोजिशन

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Splitting bamboo sex position)

गर्भधारण करने के लिए बेस्ट सेक्स अवस्थाओं की बात करते हुए कामसूत्र का ज़िक्र ना हो, यह असंभव है। जी हाँ! कामसूत्र गर्भवती होने में भी आपकी मदद कर सकता है।

स्प्लिटिंग बैम्बू कामसूत्र की एक बहुत ज्यादा प्रसिद्ध सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) है। इस पोजिशन में सेक्स करने के लिए महिला पीठ के बल कूल्हों के नीचे तकिया लगाकर लेटती है। फिर अपना एक पैर हवा में उठाते हुए पुरुष के कंधे ओर रखती है। फिर पुरुष उस पैर को पकड़ कर उसकी योनि में लिंग डालता है।

इस अवस्था में शारीरिक संबंध बनाने में पति-पत्नी को बहुत ज्यादा आनंद आता है और उनके गर्भधारण करने की संभावना बहुत अधिक होती है।

9. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : रियर सेक्स पोजिशन

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Rear sex position)

विशेषज्ञों के अनुसार इस अवस्था में शारीरिक संबंध बनाने से आपको गर्भधारण करने में सहायता मिल सकती है।

इस अवस्था में सेक्स करने के लिए आपको पेट के बल लेट जाना चाहिए। फिर आपके पति आपके ऊपर आकर पीछे से आपकी योनि में लिंग डालते हैं। इससे लिंग ज्यादा अंदर तक जाता है और वीर्य सर्विक्स के पास निकलता है। ऐसे में आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है।

10. सेक्स कैसे करे की प्रेग्नेंट हो : महिला का ऊपर होना

(Pregnant hone ke liye sex kaise kare : Women on top sex position)

इस सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) को रिवर्स काऊगर्ल पोजिशन भी कहा जाता है। इस अवस्था को गर्भधारण करने में सहायक माना जाता है, क्योंकि इसमें पूरा नियंत्रण आपके पास होता है। इस दौरान आप तय कर सकती हैं कि लिंग को कितनी गहराई में लेना है और वह सर्विक्स के पास तक सही तरह से पहुंच रहा है या नहीं।

इस सेक्स पोजिशन (sex position to get pregnant in hindi) में पुरुष पीठ के बल नीचे लेट जाता है और महिला उसके पैरों की तरफ मुँह करके लिंग पर बैठती है। वह अपनी कमर को हिलाकर व ऊपर-नीचे होकर संभोग करती है।

यह अवस्था आपको वाक़ई बहुत पसंद आएगी, क्योंकि आप सबकुछ अपनी मर्जी से कर सकेंगी। इस दौरान आपके साथी आपकी योनि में स्खलित हो जाएं, तो खड़ी ना हों। इसके बजाय योनि से लिंग बाहर निकाले बिना, अपनी अवस्था बदलें और पीठ के बल लेट जाएं। इससे वीर्य आपकी योनि से बाहर नहीं निकल पाएगा और आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाएगी।

हम सभी जानते हैं कि गर्भधारण करने के लिए आपके अंडे से शुक्राणु का मिलना बहुत ज़रूरी है। हालांकि अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिल पाया है कि सेक्स करने की अवस्था (sex position to get pregnant in hindi) का गर्भधारण की संभावना पर कोई असर होता है या नहीं। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों ने जांच करके यह पता लगाया है कि ऐसी अवस्थाएं जिनमें पुरुष का वीर्य योनि में ज्यादा गहराई में गिरता है, उनमें गर्भधारण होने की संभावना ज्यादा होती है।

इसलिए अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं, तो ब्लॉग में बताई गई सेक्स पोजिशन्स ज़रूर आज़माकर देखें। अगर आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं, तब भी अपने शादीशुदा जीवन को रोमांचक बनाने के लिये आप यौन संबंध बनाने की अलग-अलग अवस्थाएं (sex position to get pregnant in hindi) आज़माकर भरपूर आनंद ले सकती हैं।

लेकिन, अगर आपको कोई यौन सम्बंधी समस्या (जैसे शुक्राणु कम होना, वीर्य की गुणवत्ता ख़राब होना, ओवुलेशन अनियमित होना, आदि) है, तो अलग-अलग सेक्स पोजिशन्स आज़माने के साथ ही डॉक्टर की सलाह भी ज़रूर लें।