महेश भट्ट और जिया खान का वीडियो वायरल, बढ़ रही नजदीकियों से परेशान दिखीं अदाकारा

 



बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामला दिन ब दिन उलझता ही जा रहा है। 2 महीने बीत जाने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस में खुलासे हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के लीक चैट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। इस लीक चैट में महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती को सुशांत से दूर रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच महेश भट्ट के एक और वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है। इस सनसनीखेज वीडियो में महेश भट्ट बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के साथ नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो में महेश भट्ट जिया खान के काफी करीब बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान महेश भट्ट जिया खान को कभी गले लगा रहे हैं तो कभी उनका हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं जिया खान के चेहरे को देखकर फैंस ये दावा कर रहे हैं कि महेश भट्ट की इन हरकतों की वजह से अभिनेत्री काफी असहज हो गई हैं।

Also Read - REWA : युवती के इशारे को मनचले ने समझ लिया इजहार , फिर हुआ ये ......

वीडियो में महेश भट्ट के साथ बैठी जिया खान ने मुस्कुराकर अपनी परेशानी को छिपाने की कोशिश की है। वैसे वीडियो में आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है। ऐसे में ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि जिया खान का ये वीडियो कब का है और ये दोनों क्या बात कर रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद महेश भट्ट सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। लोग महेश भट्ट को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।



गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग लगातार गढ़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं। जिसमें महेश भट्ट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिया खान की आत्महत्या के इतने साल बीत जाने के बाद अब भी उनकी मौत के राज से पर्दा नहीं हट पाया है। कुछ समय पहले ही जिया खान की मां ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राबिया खान को जान से मार देने की धमकी दी थी।