सट्टा किंग के अड्डे पर पुलिस का छापा, एक साथ 15 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद

 

जबलपुरः Satta King Satta Matta Matka : लाख कोशिश के बाद भी सट्टे के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सट्टोरियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी बीच अब जबलपुर पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक साथ 15 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, जिले के पुलिस अधीक्षक को सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टा किंग नरेश ठाकुर के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को यहां 15 लोग सट्टा खिलते मिले। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दो दिन पहले ही पकड़े गए थे आईपीएल का सटोरिया
Satta King Satta Matta Matka दो दिन पहल ही पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गढ़ा थाना इलाके में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का काम कर रहा है। मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहां से सटोरी को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रौनक जायसवाल को गिरफ्तार किया था।