रीवा से BJP महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भरा नामांकन : कहा- महापौर बनने के बाद बिजली,नाली, कचरा पर रहेगा फोकस

 

भाजपा की ओर से रीवा नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी प्रबोध व्यास ने शुक्रवार की दोपहर शुभ मुर्हूत पर नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने से पहले जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ढेकहा स्थित अटलकुंज भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालते हुए भाजपा प्रत्याशी का काफिला रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचा।

जुलूस और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता एडीएम कार्यालय तक छोड़ने गए। जहां निवार्चन आयोग द्वारा तय गाइड लाइन के अनुसार पूर्व मंत्री एवं ​रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में भाजपा के महापौर पद के कैंडिडेट ने पर्चा दाखिल किया। फिर बाहर निकलकर मीडिया से अपनी प्राथमिकताए बताई।

जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओ का लाभ

पर्चा भरने के बाद भाजपा से महापौर पद के कैंडिडेट प्रबोध व्यास मीडिया से रूबरू हुए। कहा जन-जन तक केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। महापौर बनने के बाद प्रकाश, नाली, कचरा संग्रहण पर फोकस रहेगा। पूर्व महापौर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। मैं ज्यादा बोलने पर नहीं करने पर विश्वास रखता हूं।

यह भी पढ़े : रीवा नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों की कांग्रेस ने जारी की सूची : देखें उम्मीदवारों की लिस्ट