MP : अवैध संबंध के शक में बेटे ने मां के प्रेमी की गला रेतकर कर दी हत्या : छाती पर छह बार किये ताबड़तोड़ वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

MP NEWS: भोपाल में अवैध संबंध के शक में बेटे ने मां के प्रेमी को मार डाला। वारदात में उसका साथ बुआ के लड़के ने दिया। पहले उन्होंने शराब पार्टी दी, इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सीने-चेहरे पर भी चाकू मारे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

IRCTC ने प्रतिदिन देशभर में 22 हजार यात्रियों को पसंदीदा खाना खिलाकर हासिल किया देश में पहला स्थान

शबरीनगर छोला मंदिर में रहने वाला गोपाल उर्फ पिंटू (23) पिता मंगलसिंह राजपूत खुद का ऑटो चलाता था। दो साल से मोहल्ले में रहने वाली महिला से उसकी करीबी दोस्ती थी। गोपाल महिला के घर आता-जाता था। फोन पर भी बात करता था। मंगलवार की रात महिला, गोपाल से फोन पर बात कर रही थी। यह बातचीत उसके 19 साल के बेटे प्रिंस यादव ने सुन ली। इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। उसने मां को सख्त हिदायत दी कि अब गोपाल से बात की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

इंदौर की छात्रा ने छत से कूदकर किया सुसाइड : बोली; सुना है सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है आज असलियत में भी देखा

नशा चढ़ते ही टूट पड़े

इसी बीच प्रिंस ने गोपाल को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपनी बुआ के लड़के रितिक उर्फ लिली से संपर्क किया। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों ने गोपाल को शराब पीने के लिए बुलाया। सभी गोपाल के घर के पीछे की तरफ शबरी नगर नाले के पास पहुंचे। तीनों ने पहले शराब पी। जैसे ही गोपाल को नशा हुआ, तभी महिला का बेटा उस पर टूट पड़ा। उसने चाकू से गोपाल का गला रेत दिया। गोपाल लहूलुहान हालत में नाले के पास पड़ा रहा। किसी राहगीर ने उसका खून से सना शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोपाल के पिता मंगल सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह उनका सबसे बड़ा बेटा था। अविवाहित था।

REWA HOLI SPECIAL 2022 : होली पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इन रूटों से होकर निकलेगी ट्रेन

शरीर पर छह जगह मारे चाकू 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गोपाल के शरीर पर करीब छह जगह चाकू मारे हैं। सबसे पहले गले में हमला किया। इसके बाद उसके सीने में तीन चाकू मारे। चेहरे पर भी चाकू के निशान हैं। चाकू महिला का बेटा अपने घर से लाया था। उसकी बुआ का बेटा लूट के मामले में पकड़ा जा चुका है।