IRCTC ने प्रतिदिन देशभर में 22 हजार यात्रियों को पसंदीदा खाना खिलाकर हासिल किया देश में पहला स्थान

 

IRCTC ने प्रतिदिन देशभर में 22 हजार यात्रियों को पसंदीदा खाना खिलाकर हासिल किया देश में पहला स्थान

भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण बेपटरी हुई रेलवे की खानपान व्यवस्था अब दोबारा पटरी पर आ गई है। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन कारपोरेशन (IRCTC) प्रतिदिन देशभर में 22 हजार यात्री ट्रेनों में आनलाइन सेवा (online sewa) के जरिए स्टेशनों के होटल व रेस्टोरेंट से पसंद का खाना उपलब्ध करवा रहा है। मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन (Itarsi Junction) ने फरवरी माह में 18 हजार यात्रियों को खाना उपलब्ध करवाकर देश में पहला स्थान बनाया है।

READ MORE : holika dahan date muhurat 2022 : क्यों किया जाता होलिका दहन, किस मुहूर्त में करें पूजा : जानिए सबकुछ

नागपुर दूसरे व भोपाल स्टेशन तीसरे नंबर पर रहे हैं। इन्होंने क्रमशः 17 हजार व 15 हजार 800 यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है। भुसावल, सूरत, विजयवाड़ा मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, प्रयागराज, बनारस, चंडीगढ़, जयपुर, हावड़ा, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहटी स्टेशन भी यात्रियों की पसंद में शामिल हैं।

READ MORE : इस प्यार को देख पुलिस भी हैरान : भाभी को हुआ देवर से प्यार, 6 साल के बच्चे को लेकर पहुंची थाने : फिर हुआ ये ...

बता दें कि रेलवे ने खानपान व्यवस्था के लिए कुछ ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा दी है। इससे अलग IRCTC ने प्रमुख शहरों के बड़े होटल व रेस्टोरेंट से भोजन उपलब्ध करवाने का अनुबंध किया है। इनकी सूची पोर्टल व एप पर उपलब्ध कराई गई है। यात्री अपने मार्ग पर आने वाले संबंधित शहर के होटल व रेस्टोरेंट से नाश्ता व भोजन का आर्डर देते हैं, जो स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उपलब्ध करवा दिया जाता है। दाम पर बंदिशें नहीं हैं। इटारसी के 17 होटल व रेस्टोरेंट IRCTC के APP से जुड़े हैं।

READ MORE : ALERT : एक बार फिर चीन में टूटे कोरोना के रिकॉर्ड, कई इलाकों में लगा लॉकडाउन : भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर?

155 ट्रेनें गुजरती हैं इटारसी से

इटारसी जंक्शन (Itarsi Junction) देश के महत्वपूर्ण रेल जंक्शनों में से एक है। चौबीस घंटे में यहां से 155 ट्रेनें ठहराव लेकर गुजरती हैं। यहां ट्रेनों की न्यूनतम ठहराव अवधि 10 मिनट है। यात्रियों तक खानपान सामग्री पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। वहीं इतने समय के लिए इटारसी के बाद दक्षिण की ओर नागपुर, मुंबई की ओर भुसाबल, पूर्व में इलाहाबाद और उत्तर की ओर झांसी जंक्शन पर ट्रेन रुकती है। इन सभी स्टेशनों की दूरी नागपुर को छोड़कर करीब छह घंटे से ज्यादा है, इसलिए इटारसी स्टेशन पर यात्रियों द्वारा खानपान सामग्री के सर्वाधिक आर्डर किए जाते हैं।

READ MORE : box office पर धूम मचा रही The Kashmir Files : 4 दिनों में फिल्म ने 42 करोड़ का कलेक्शन

इनका कहना है

रेल यात्रियों को पसंद का खाना खिलाने के लिए IRCTC ने करीब 800 होटल व रेस्टोरेंटों से अनुबंध किया है। हम प्रत्येक शहर में यात्रियों को उनकी पसंद का स्थानीय भोजन चुनने का विकल्प दे रहे हैं। पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) जोन के इटारसी स्टेशन पर फरवरी 2022 में सबसे अधिक 18 हजार रेल यात्रियों को पसंद का खाना उपलब्ध कराया है। 

आनंद झा, मुख्य प्रवक्ता, आइआरसीटीसी, नई दिल्ली

Related Topics

Latest News