ALERT : रीवा में तीसरी लहर से पहले आधा सैकड़ा से ज्यादा मिले मरीज; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप : एक्टिव केसों की संख्या पहुँची 218

 

रीवा (REWA NEWS ) जिले में 14 जनवरी को आई कोवि​ड रिपोर्ट (covid report) में कोरोना का दोहरा शतक पूरा हो गया है। तीसरी लहर से पहले लगातार दूसरे दिन आधा सैकड़ा से ज्यादा केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़ंकप मच गया है। 

यहाँ मिले इतने मरीज 

संक्रमित केसों में रीवा अर्बन से 27, गोविंदगढ़ में 6, गंगेव में 3, रायपुर कर्चुलियान में 7, मऊगंज में 2, हनुमना में 1, जवा में 1, त्योंथर में 2 और सिरमौर में 7 केस आए है। वहीं अभी तक नईगढ़ी ब्लॉक में राहत की खबरें है।

रीवा कलेक्टर के औचक निरीक्षण पर 68 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, कई लोगों को लगाई जमकर फटकार : विभाग में मचा हड़कंप

CMHO डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि देर शाम जारी हुई कोरोना बुलेटिन (corona bulletin) में 56 नए संक्रमित मिले है। 14 जनवरी को 1593 संदिग्धों की जांच की गई थी। जिसमे RTPCR के 1456 जांच में 56 तो एंटीजन 137 सेंपल में 0 संक्रमित आए है। 

बता दें कि बीते 25 दिन के भीतर 242 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है। 14 जनवरी को मिले 56 पॉजिटिव के बाद ​एक्टिव मरीजों की संख्या 218 हो गई है। वहीं 8 ​मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

PREVIOUS CORONA UPDATE : 

20 दिसंबर: 1 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

29 दिसंबर: 1 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

2 जनवरी: 6 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

4 जनवरी: 3 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

5 जनवरी: 2 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

6 जनवरी: 3 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

7 जनवरी: 8 पॉजिटिव केस (रिपोर्ट निगेटिव आई)

8 जनवरी: 6 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

9 जनवरी: 12 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

10 जनवरी: 20 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

11 जनवरी: 33 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

12 जनवरी: 30 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

13 जनवरी: 61 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)

14 जनवरी: 56 पॉजिटिव केस (होम क्वारैंटाइन)