REWA : बीजेपी- कांग्रेस के बाद APP ने भी झोंकी ताकत : राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले; दिल्ली की तर्ज पर रीवा शहर में भी होगा विकास

 

REWA ROAD SHOW : ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। शहर में महापौर की सीट के लिए अंतिम दिन 11 जुलाई को आम आदमी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। यहां राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने पद्मधर पार्क में व्यवस्था परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इसके बाद शहर में मुख्य मार्गों में रोड शो निकाला गया। 

बताया गया कि आप का रोड शो पदमधर पार्क से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों में भ्रमण किया। रोड शो में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। इस दौरान आप सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, महापौर प्रत्याशी इंजीनियर दीपक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


LIVE REWA ROAD SHOW : बीजेपी महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास को जिताने CM ने रीवा में झोंकी ताकत, असफल रहा मिशन

दिल्ली की तर्ज में होगा रीवा शहर का विकास

आप सांसद ने कहा कि दिल्ली की तर्ज में रीवा शहर का विकास हो, इसके लिए हमे आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी इंजीनियर दीपक सिंह (Mayor candidate Engineer Deepak Singh) को चुनना पड़ेगा। दावा किया कि रीवा शहर में मूलभूत सुविधाओं के साथ जाम की विशेष दिक्कत होती है। जिससे जनता को परेशान होना पड़ता है। घंटों चौक चौराहों में लाइन लगाकर वाहन खड़े रहते है। इस समस्या से आम आदमी पार्टी की शहर सरकार निजात दिलाएगी। राज्यसभा सांसद ने आप के वचन पत्र को याद दिलाया।

REWA LIVE CM ROAD SHOW : अंतिम दिन BJP के मेयर कैंडिडेट को जिताने एक घंटे तक रोड शो, कहा- आने वाले दिनों में प्रदेश का नंबर वन शहर बनेगा

कहा, हमने अपने वचन पत्र में जिस तरह की बातें लिखी हैं, उसका परिपालन भी करेंगे। बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार व मुख्यमंत्री के द्वारा किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की जाती। वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार, केवल लोगों की सुविधाओं को देखते हुए काम कर रही है। ऐसे में अब आप खुद ही सोचिए कि आप को किस तरह की सरकार चाहिए। जो केवल हवा हवाई बात करते हैं। या फिर आम आदमी पार्टी के जैसे धरातल पर काम करने वाली सरकार।

ALERT : भोपाल, जबलपुर, रीवा और सागर समेत प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

REWA NEWS REWA NEWS LIVE REWA NEWS MEDIA LATEST NEWS REWA BREAKING REWA LIVE TODAY NEWS BIG NEWS REWA MP NEWS NOW LIVE NEWS REWA