भिलाई : महिलाओं से भरी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मौके पर ही पांच महिलाओं की मौत

 

भिलाई. भिलाई से राजिम पुन्नी मेला देखने जा रहे महिलाओं से भरी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। बुधवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार महिलाएं और ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रायपुर-अभनपुर के केन्द्री के पास की है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है।

कल से 10वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू : धारा 144 सहित इन बातों का ध्यान रखना होगा

सड़क दुर्घटना में इनकी हुई मौत

तेज रफ्तार कार में सवार मृतकों में सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष और रीना दास 75 वर्ष शामिल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों के प्रति दु:ख की घड़ी में गहरी संवेदना प्रकट की है।

Disco-King Bappi Lahiri का 69 साल की उम्र में निधन, मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये महिलाएं कार में सवार होकर भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृत महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही वे बेसुध हो गए हैं। घायलों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।