REWA : दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, घंटो चला विवाद, दर्जनभर घायल : दहशत में रहे लोग

 

रीवा। कोरोना वायरस के चलते घोषित लॉक डाउन के दौरान जगह-जगह लोगों के बीच झगड़े हुए है। झगड़ों में घायलों का पुलिस इलाज करवाने में व्यस्त रहे। शहर के अतिव्यस्त मोहल्ले में दोपहर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में जमकर पथराव हुआ जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है।


पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला 
पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया। सिटी कोतवाली थाने के धोबिया टंकी में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यहां रहने वाले राजू धोबी व पड़ोस में रहने वाले बाबू स्वीपर के बीच विवाद हुआ था। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पथराव चलता रहा। इस दौरान करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।

पुलिस के सामने बरसाते रहे पत्थर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। एक पक्ष से राजू धोबी, सिकंदर स्वीपर सहित अन्य लोग शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से बाबू स्वीपर, लखन स्वीपर सहित अन्य लोग शामिल है। घायलों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए है। पुलिस ने काऊंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।