REWA : जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

 
REWA : जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने 307 के 5 आरोपितों का शहर में जुलूस निकाला और सभी को न्यायालय ले गई। हालाकि इस दौरान पुलिस की चूक भी सामने आई और आरोपितों को मास्क पहनाए बिना ही शहर की सड़कों से लेकर निकली। जिन पांच लोगों को पुलिस न्याायालय ले गई उनमें 4 आरोपित होटल संचालक पर गोली चलने के आरोप में पकड़े गए थे। जबकि एक आरोपित चाकू से हमला करने का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।


बाइक सवार पर चलाई थी गोली

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपित संदीप तिवारी, सौरभ तिवारी, प्रकाश तिवारी तथा प्रसून्न सिंह पर गोली चलाने का मामला दर्ज है। उक्त आरोपितों ने विश्वविद्यालय थाना के बायपास में शुभम सिंह गहरवार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। बताया जा रहा है कि शुभम सिंह का बायपास के पास होटल है और वे होटल से घर जा रहे थे जहां चलती बाइक में आरोपितों ने गोली चला कर जानलेवा हमला किया। जबकि सन्नू सिंह नामक आरोपित पर चाकू चलाने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।


वर्जन

307 के पांच आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है। पैदल ले जाने के पीछे कोई कारण नहीं, बल्कि आरोपित पैदल चलने के दौरान यह सोचें की अपराध करना गलत है।


शिवपूजन सिंह,थाना प्रभारी विवि।

Related Topics

Latest News