REWA : 80 हड्डियों की खौफनाक कहानी : पत्नी के साथ दोस्त को देखते ही पति ने उठाया यह कदम,उड़ जाएंगे आपके भी होश

 

REWA NEWS। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने एक अंधे मर्डर का पर्दाफाश किया है। मऊगंज पुलिस ने पिछले कई महीनों की जांच के बाद आखिरकार इस मुश्किल गुत्थी को सुलझा दिया। दरअसल, 3 अक्टूबर 2021 को दुधमनिया जंगल स्थित एक घर में युवक की डंडा मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव चार महीने बाद 5 फरवरी 2022 को मिला था। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान संभव हो सकी। उसके घर वालों को मौत की सूचना दी गई। तब से मामले की जांच में जुटी पुलिस को आखिरकार सफलता मिली और इस मर्डर की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने इस पूरी गुत्थी को सिर्फ शक की बिना पर सुलझाने में कामयाबी पाई है। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसे साइबर सेल की सहायता से ढूंढा जा रहा है।

दोस्त को पत्नी के साथ देख नाराज था जीजा
मामले में पुलिस ने यूनूस बक्श अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसने अपने जीजा सिरताज मोहम्मद के साथ मिलकर अपने एक दोस्त विकास गिरी का मर्डर करने का प्लान बनाया। यूनूस बक्श अंसारी ने पुलिस को बताया कि, विकास 3 अक्टूबर 2021 को उसके घर आया था। जिसके बाद वो वापस चला गया लेकिन, करीब 8 बजे वो दोबारा उसके घर आया जहां, वो उसकी बहन यानी सिरताज अंसारी की पत्नी से गलत हरकत कर रहा था। जब वो और उसके जीजा वहां पहुंचे और उसे ऐसा करते हुए देख लिया, जिसके बाद वो वहां से भाग गया। तभी उसने और उसके जीजा ने मिलकर उसे एक डंडा मारा, तो वह मर गया। तब उन्होंने विकास गिरी की लाश को जंगल में फेंक दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने जांच के दौरान 80 हड्डियां काउंट की थी।

हत्या का मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने यूनूस बक्श अंसारी के बयान के बाद आरोपी पर अपराध क्रमांक 710/22 आईपीसी धारा 302, 201, 34 का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, इस हत्या का मुख्य आरोपी जीजा अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस के मुताबिक वह बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। बता दें कि वह पुलिस पर भी कई बार हमला कर चुका है।

पढ़िए सम्बंधित खबरें

ALSO READ : 408 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : 80 हड्डियां बरामद, बड़ी बहन से गलत हरकत करने पर जीजा-साले ने की हत्या

9 माह पूर्व मिले नर कंकाल का पर्दाफाश : 408 दिन बीतने के बाद संदेहियों तक पहुंची पुलिस,जीजा-साले ने मिलकर रची कहानी