REWA LIVE : सिंधिया के बैट से निकले शाट की गेंद से भाजपा दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष का फटा सर

 

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने क्रिकेट खेला। इस दौरान उनके एक शॉट से गेंद भाजपा कार्यकर्ता से सिर पर जा लगी। इससे विकास मिश्रा (vikas mishra) नाम के कार्यकर्ता का सिर फूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कार्यकर्ता दीनदयाल मंडल का उपाध्यक्ष (Vice President of Karyakarta Deendayal Mandal) है।

ALSO READ : विंध्य क्षेत्र को मिली नए Airport की सौगात, मुख्यमंत्री और उड्डयन मंत्री ने भूमिपूजन कर 32 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सिंधिया बुधवार को MPCA के मैदान का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला। अस्पताल में कार्यकर्ता के हालचाल जानने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा पहुंचे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि MPCA के मैदान के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह कटहा ने बालिंग की। तभी मैदान में फील्डिंग कर रहे भाजयुमो के दीनदयाल नगर मंडल उपाध्यक्ष विकास मिश्रा 26 वर्ष निवासी अनंतपुर के सिर में गेंद लग गई है।

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बनाया मैदान

बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15 फरवरी को सबसे पहले रीवा एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। इसके बाद इटौरा गांव में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। समारोह शाम 5 बजे प्रारंभ हुआ। दावा है कि स्टेडियम का निर्माण मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन रीवा डिवीजनल एसोसिएशन ने किया। एसोसिएशन के संरक्षक नागेन्द्र सिंह विधायक गुढ़ और अध्यक्ष केके सिंह ने समारोह कराया।

घायल सर्जरी वार्ड में भर्ती, हालत स्थिर

घायल विकास मिश्रा सर्जरी वार्ड में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कैच ले रहा था कार्यकर्ता, बॉल लगने से हुआ घायल

क्रिकेट खेलते समय सिंधिया ने एक बॉल पर उठाकर मारा। गेंद हवा में चली गई। बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष विकास मिश्रा बॉल के नीचे आकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कैच छूट गया और बॉल उसकी आंख के उपरी हिस्से में लग गई। वह वहीं पर गिर पड़े। जिसके बाद खुद सिंधिया ने कार्यकर्ता को उठाया। फिर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया हादसे के बाद घायल कार्यकर्ता का हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे।