Salman khan के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पहली बार काम करेंगी पूजा हेगड़े

 

पूजा हेगड़े 21 अप्रेल को रिलीज हो रही ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में वह एक तेलुगू भाषी लड़की का किरदार निभा रही हैं।

ALSO READ: 30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा', सलमान खान को फोन पर फिर से मिली जान से मारने की धमकी

अपने किरदार के बारे में पूजा का कहना है कि एक दशक से अधिक समय साउथ इंडस्ट्री में काम करने का उन्हें इस फिल्म में फायदा मिला। शूटिंग के दौरान अपने संवादों में एक्यूरेसी लाने में उन्हें बहुत मदद मिली।

ALSO READ : धमकियों से परेशान सलमान खान ने विदेश से मंगाई बुलेटप्रूफ SUV, हैरान कर देंगी इस गाड़ी की खूबियां

मैं तेलुगू भाषा, वहां की संस्कृति और उस दुनिया की अच्छी समझ रखती हूं। एक तरह से मेरी वहां की गई 10 साल की मेहनत ने मुझे यहां हेल्प की।’