धमकियों से परेशान सलमान खान ने विदेश से मंगाई बुलेटप्रूफ SUV, हैरान कर देंगी इस गाड़ी की खूबियां

 
image

Salman Khan: सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ SUV कार खरीदी है। उन्होंने Nissan Patrol SUV को अपने गौराज में शामिल किया है। यह गाड़ी भारतीय कार बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

Salman Khan Nissan Patrol SUV: बॉलीवुड के भाई जान ‘सलमान खान’ ने नई बुलेटप्रूफ SUV कार खरीदी है। उन्होंने Nissan Patrol SUV को अपने गौराज में शामिल किया है। यह गाड़ी भारतीय कार बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। यह साउथ एशिया बाजारों की सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक है। यही नहीं, यह गाड़ी सुरक्षा के नजर से भी काफी खास मानी जा रही है। दरअसल सलमान खान ने इस SUV को इसलिए ख़रीदा है क्योंकि लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपनी सुरक्षा के लिए सलमान खान ने यह इंतजाम किया है। इस नई सफेद गाड़ी का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे।

Nissan Petrol SUV की खूबियां: Nissan Patrol की खूबियों की बात करें तो इस SUV में 5.6 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 405hp और 560Nm का टार्क पैदा करता है। इतना ही नहीं यह इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इस कार में रियर लॉकिंग डिफरेंशियल भी है।

UAE के मार्केट में इसका एक छोटा 4.0-लीटर V6 पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। Nissan Patrol में लगा यह इंजन नेहद पावरफुल है और इसकी रफ्तार का कोई जवाब नही हैं। इस SUV की माइलेज के बारे में हम बता नहीं करेंगे क्योंकि इस तरह की गाड़ियों को माइलेज के लिए नहीं ख़रीदा जाता।

आपको बता दें कि यह SUV भारत में नहीं बिकती। Nissan Patrol साल 1951 से बिक रही है, इस समय इसका 6th जनरेशन मॉडल उपलब्ध है। यह एक बेहद दमदार और सॉलिड SUV है। यह एक 5.1 मीटर लंबी SUV है। यह लगभग 2 मीटर चौड़ी है। जो सीटों की तीनों पंक्तियों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है।

फिलहाल Nissan Patrol की कीमत को लेकर तो कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार के हिसाब से इसकी कीमत करीब से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि सलमान खान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी नजर आए।

Related Topics

Latest News