REWA : बीहर नदी में नहाने गया लड़का पानी के तेज बहाव के कारण बह गया : लापता

 

रीवा। शहर के समीप ग्राम इटहरा से गुजरने वाली बीहर नदी में नहाने गया लड़का नदी में डूब गया। जब कई घंटे तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन तलाशते हुए घाट पर पहुंचे। यहां किनारे पर उसके कपड़े देखे तो नदी में डूबने की आशंका हुई। ऐसे में सगरा पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार दोपहर से दिनभर सर्चिंग की गई, लेकिन लड़के का पता नहीं चल सका।

रीवा के सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल में दो दिन में 89 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट तैयार, 500 रोगियों को दी जा रही ऑक्सीजन सप्लाई

अरमान साकेत (15) पिता राम बिहारी साकेत निवासी इटहरा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीहर नदी पर नहाने गया था। पानी के तेज बहाव के कारण वह बह गया। कई घटों तक नहीं लौटने पर परिवार वाले नदी की ओर तलाश करते पहुंचे। यहां उसके कपड़े दिखे, पर अरमान नहीं दिखा।

जीवनदायिनी बना संजय गांधी हास्पिटल : दो दिन में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट, हर दिन भरे जायेंगे 100 सिलेण्डर

ऐसे में सगरा पुलिस और डायल 100 को जानकारी दी गई। सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने होमगार्ड के गोताखोरों और एसडीआरएएफ प्रभारी को मामले से अवगत कराया। दोपहर करीब 1 बजे होमगार्ड के गोताखोर नदी में उतर कर देर शाम 7 बजे तक तलाश किए ,​फिर भी सफलता नहीं मिल पाई। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया है।

पुलिस के जज्बे को सलाम : लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरा पुलिस अमला, पुरे जिले में 100 से अधिक प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात

स्टीमर की मदद से कल तलाशेंगे

एसडीआरएएफ के गोताखारों का कहना है कि नदी में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में वह बहकर आगे निकल गया होगा। शुक्रवार सुबह से स्टीमर की मदद से तलाश किया जाएगा।